Search

 
 
 

Kiriburu : टेबो थाना के तिहरे हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 
  • हत्या का कारण जमीन विवाद था - एसपी
Kiriburu (Shailesh Singh) : 10 अक्टूबर को टेबो थानान्तर्गत ग्राम सियांकेल के जंगल में हत्या कर तीन लोगों को फेंक दिया गया था. जंगल से पुलिस ने दुगलू पूर्ति (57 वर्ष), सुकबारो पूर्ति (48 वर्ष) एवं दसकीर पूर्ति (24 वर्ष) का शव बरामद किया था. इस संबंध में मृतक दुगलू पुर्ति के छोटे भाई पाण्डू देव पूर्ति के बयान पर टेबो थाना कांड संख्या-13/24, दिनांक 12.10.2024, धारा 103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० एवं 4/5 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर इस कांड के अनुसंधान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अनुसंधान के क्रम में लगातार अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में छापामारी दल ने प्राथमिकी अभियुक्त सेम नाग (28 वर्ष) और सनिका नाग उर्फ मंगू नाग (23 वर्ष) दोनों ग्राम सियांकेल निवासी को 13 अक्टूबर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त सनिका नाग के घर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की दौली एवं हत्या कारित करते समय पहने हुए कपड़ों को बरामद किया गया. कांड के दूसरे अभियुक्त सेम नाग के घर से कांड कारित करते समय पहने हुए कपड़ों को बरामद किया गया. दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसे भी पढ़ें : प्रशासन">https://lagatar.in/the-administration-should-act-with-restraint/">प्रशासन

को संयम से काम लेना चाहिएः अरुणा शंकर
अनुसंधान के क्रम में हत्या का कारण यह प्रकाश में आया है कि मृतक दुगलू पूर्ति के पास अभियुक्त सनिका नाग के पिता ने अपनी 30 से 35 डिसमील जमीन को करीब 10 से 15 साल पहले बंधक रखा था. इसके बाद अभियुक्त सनिका नाग ने अपने पिता की मृत्यु के समय 2800 रुपये जमीन के एवज में उधार लिया था. अभियुक्त सनिका नाग के द्वारा कुल उधार के 4000 रुपये वापस करने के बावजूद भी कांड में मृतक दुगलू पूर्ति द्वारा अभियुक्त के बंधक जमीन को वापस नहीं किया गया. उक्त जमीन को मृतक दुगलू पूर्ति अपने कब्जे में रखा था. बार-बार जमीन वापस मांगने पर मृतक दुगलू पूर्ति अभियुक्त को धमकाता था. इस बात से परेशान होकर अभियुक्त सनिका नाग एवं इनके चचेरे बड़े भाई सेम नाग ने दुगलू पूर्ति की 10 अक्टूबर की 9 बजे रात में घर में घुस कर डंडा एवं घर के अन्य सामान से पीट-पीट कर जान से मार दिया. साथ ही मृतक दुगलू पूर्ती की पत्नी सुकबारो पूर्ती एवं पुत्री दसकीर पूर्ती को इसी तरह से घर में ही जान से मार दिया. इसके बाद बारी-बारी से तीनों के शव को डंडा के सहारे सियांकेल के जंगल में जाकर छोड़ दिया तथा लोहे के दौली से तीनों मृतकों के गर्दन में दोनों भाइयों ने बारी-बारी से वार किया. इसके बाद ये अभियुक्त पास के नदी में खून लगे लोहे की दौली को तथा अपने कपड़ों को धो लिया तथा नदी में ही नहा कर अपने-अपने घर चले गये. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pm-national-apprenticeship-fair-at-guru-nanak-college-54-applications-shortlisted/">धनबाद

: गुरु नानक कॉलेज में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, 54 आवेदन शॉर्टलिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही