Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : मानगो में सड़क दुर्घटना में गंभीर ट्रेन मैनेजर को टीएमएच से ब्रह्मानंद किया रेफर

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : डांगुवापोसी के ट्रेन मैनेजर एसकेएन शर्मा 19 मार्च को मानगो में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उनके सिर में गंभीर चोट है और खून जमने की सूचना है. वहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए 20 मार्च को टाटानगर रेल क्षेत्रीय प्रबंधक, डीपीएस के डीटीआई बेहरा, मेंस कांग्रेस के दक्षिण पूर्व रेलवे महासचिव शशि रंजन मिश्रा, मेंस कोंग्रेस रनिंग शाखा सचिव आर के पांडेय टीएमएच पहुंचे. वहां से घायल ट्रेन मैनेजर को  रेलवे द्वारा ब्रह्मानंद रेफर करवाया गया. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-delegation-of-farmers-committee-met-arjun-munda-submitted-memorandum/">खरसावां:

अर्जुन मुंडा से मिला किसान समिति का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपा
इस दौरान टीएमएच में भारी संख्या में ट्रेन मैनेजर मौजूद थे, जिसमें मुख्य रुप से कन्हाई तिवारी, एनके शर्मा, बृजेंद्र कुमार, जीएस सरदार, आशीष करण, के इंद्रदेव और ऋषि राज आदि शामिल थे. मेंस कोंग्रेस मंडल रनिंग शाखा के रेलकर्मियों ने ईश्वर से उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है. साथ ही ब्रह्मानंद अस्पताल में उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें कोलकाता स्थित गार्डनरीच अस्पताल भेजने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही