Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu : नवरात्र पर डांडिया प्रतियोगिता में ब्राह्मणी ग्रुप ने मारी बाजी

Kiriburu (Shailesh Singh) :   गुवा महिला समिति द्वारा नवरात्र के छठे दिन विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार देर शाम को डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महिला समिति द्वारा आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया. इसमें सहचरी ग्रुप, कात्यायनी ग्रुप, कालरात्रि ग्रुप, शिव शक्ति ग्रुप, जयजय अंबे ग्रुप, ब्राह्मणी ग्रुप शामिल थे. इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका में किरीबुरू महिला समिति की चंद्रमलिका बनर्जी एवं सविता दास थी. गुवा महिला समिति के अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा कि नवरात्रि हमारे देश का एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इसे भी पढ़ें :  लातेहार">https://lagatar.in/latehar-supervisor-dies-after-being-hit-by-coal-vehicle/">लातेहार

: कोयला वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/2-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस पवित्र त्योहार को देवी आदिशक्ति की उपासना के साथ नौ दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्योहार में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. हर दिन मां के एक अलग रूप की आराधना की जाती है. देवी के प्रत्येक स्वरूप से हमें जीवन में नई प्रेरणा और अलग-अलग सीख मिलती है. नवरात्रि के दौरान लोग व्रत रखते हैं. माता की कथा सुनते हैं और गरबा या डांडिया जैसे नृत्यों के माध्यम से इस त्योहार को हर्सोल्लास के साथ मनाते हुये अपने परिजनों एवं दोस्तों के साथ खुशियां बांटते हैं. डांडिया की शुरुआत महिला समिति द्वारा मां दुर्गा नृत्य के साथ की गई. उसके बाद सभी प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य कर उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत महिला समिति के अध्यक्ष स्मिता भास्कर एवं जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-celebrate-durga-utsav-with-mutual-love-and-brotherhood-sunita-and-kamlesh/">Kiriburu

: आपसी प्रेम व भाईचारा से मनाएं दुर्गोत्सव – सुनीता व कमलेश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/2-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में ब्राह्मणी ग्रुप, दूसरे स्थान में कात्यायनी ग्रुप तथा तीसरे स्थान में जय जय अंबे ग्रुप रही. बाकी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, सचिव जय श्री नंदकोलियर, माला मंडल, शालू कुमार, सीमा शरण, श्वेता सिंहा, सुजाता बनर्जी, अमृता बेहरा, गीता आनंद, गीता दास, मानसी दास, कविता देवांगन, वीणा गांगुली सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  लातेहार">https://lagatar.in/latehar-injured-elderly-man-rescued-and-admitted-to-hospital/">लातेहार

: जख्मी बुजुर्ग का रेसक्यू कर अस्पताल में किया गया भर्ती
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही