Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : फायर सर्विस सप्ताह पर अग्निशमन के बहादुर जवानों को किया गया याद

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में फायर सर्विस सप्ताह मनाया जा रहा है. 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में फायर सर्विस सप्ताह मनाया जा रहा है. सीजीएम कमलेश राय ने बताया कि भारत सरकार के मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम सेल समेत देश के तमाम प्रतिष्ठानों में आयोजित किया जा रहा है. फायर सर्विस सप्ताह हमारे बहादुर अग्निशमन जवानों की याद में मनाया जाता है. 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई के डॉकयार्ड में आग लगने की घटना के दौरान आग बुझाने के क्रम में अग्निशमन विभाग के कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी. उन्हीं की याद में फायर सर्विस सप्ताह मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bengali-community-dances-on-poila-baisakh/">धनबाद

:  पोयला बैशाख पर थिरक उठा बंगाली समुदाय

सेलकर्मियों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच कराया गया

कमलेश राय ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान हम सेलकर्मियों व आम नागरिकों को आग लगने से होने वाले नुकसान, आग नहीं लगाने, छोटी आग को भी तत्काल बुझाने आदि को लेकर जागरूक करेंगे. लोगों को जागरूक करने के लिए सेलकर्मियों के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच भी कराया गया. इसमें माईनिंग ने प्लांट टीम को पराजित किया. खेल ऐसा माध्यम है जिसे देखने भारी तादाद में लोग आते हैं. ऐसे माध्यमों के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक जागरुक किया जा सकता है. मौके पर महाप्रबंधक बीके मिंज, महाप्रबंधक राम सिंह, जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक डीबी जैकर, महाप्रबंधक संजय बनर्जी, उप महाप्रबंधक दीपेन लोहार, उदय भान सिंह राठौर, पी के सेठी, पी बी साहू, अजय शंकर मिश्रा, विकास मिश्रा आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-jalminar-in-dhadhika-bad-for-six-months-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: धाधिका में छह माह से जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही