Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता के विजेताओं को बीएसएल प्रबंधन करेगा सम्मानित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की बीएसएल प्रबंधन स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को बोकारो में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित करेगी. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में बीएसएल की झारखण्ड खान समूह के किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु खदान के नौ खिलाड़ी भी शामिल हैं. इनमें इशान सिंह कठोते, जगदीप महाराणा, रोशन कुमार, अजय कुमार नाग, प्रवीण केरकेट्टा (सभी फुटबॉल के विजेता), धीरेन्द्र कुमार (क्रिकेट के विजेता), पीके पंडा, प्रफुल्ल मंडल, मदन शर्मा (सभी वॉलीबॉल के उप विजेता) शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-launched-investigation-campaign-in-mangalahat-many-bikes-seized/">चाईबासा

: पुलिस ने मंगलाहाट में चलाया जांच अभियान, कई बाइक जब्त

नकद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

इस संबंध में सेल, बोकारो इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष रजक ने झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे को पत्र लिखकर कहा है कि सेल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्टील प्लांटों में किया गया था. इन प्रतियोगिताओं में बोकारो के कर्मचारियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया था. जिसमें बोकारो की टीम में झारखण्ड खान समूह के उक्त खिलाड़ी भी शामिल थे. सभी खिलाड़ियों को एडीएन भवन बोकारो में शाम साढे़ चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही