Search

 
 
 

किरीबुरू : बीएसएल की लौह अयस्क खदान प्रबंधन को मिला दो नया डोजर मशीन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, बीएसएल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन को 3 अप्रैल को मिला दो डोजर मशीन मिला. इस मशीन का विधिवत उद्घाटन किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय ने पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कर किया. सीजीएम कमलेश राय ने बताया की इन दोनों नये डोजर मशीन के मिलने से अब खदान का खनन व अन्य ऑपरेशन में काफी मदद मिलेगी. यह मशीन खनन अथवा माइनिंग की रीढ़ है. इससे खदान का फेज, सड़क का निर्माण, ओर या मैटेरियल की हैंडलिंग, ओवर वार्डेन हटाने के अलावे वर्षात के मौसम में माइनिंग ऑपरेशन अथवा उत्पादन के दौरान आने वाली अनेक प्रकार की दिक्कतों का समाधान होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sengels-jharkhand-bandh-on-april-10-to-demand-implementation-of-block-wise-planning-policy/">चाईबासा

: प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर सेंगेल का झारखंड बंद 10 अप्रैल को

मार्च-2023 में सबसे अधिक रिकार्ड उत्पादन हुआ

उन्होंने बताया की यह डोजर मशीन बीईएमएल कंपनी द्वारा निर्मित है, जिसका मॉडल- बीडी-355 है. एक डोजर मशीन की कीमत 3.37 करोड़ रुपये है. इसके आने से अब खदान का उत्पादन में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पुरानी डोजर आदि मशीनों की बदौलत हमारे खदान के सेलकर्मियों ने मार्च-2023 में अब तक का सबसे अधिक रिकार्ड उत्पादन किया है. इस दौरान सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक सुकरा हो, महाप्रबंधक एके पटनायक, अजय शंकर मिश्रा, राकेश कुमार राजा, गणेश सिंह, रथिन विश्वास, सुमित कुमार, राहुल यादव आदि दर्जनों लोग एवं बीईएमएल कंपनी के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही