Search

 
 
 

किरीबुरु : व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता सांसद गीता कोड़ा से मिले

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा क्षेत्र के व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज चाईबासा में सांसद सह सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोडा़ से मुलाकात किया. मुलाकात के दौरान सभी ने उन्हें भाजपा से प्रत्याशी बनाये जाने तथा कांग्रेस छोड़ पुराने घर भाजपा में वापसी हेतु बधाई दी. सभी ने सांसद गीता कोडा़ को आगामी चुनाव में तन, मन, धन से सहयोग कर जीत में अहम कडी़ बनने का भरोसा दिया. इस दौरान सामाजसेवी सह व्यवसायी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा भाई ने कहा कि सांसद गीता कोडा़ एवां पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़ ने सिंहभूम का लौहांचल क्षेत्र का विकास में अहम योगदान दिया है. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-gave-a-message-from-ed-custody-no-jail-can-keep-me-inside/">केजरीवाल

ने ईडी की हिरासत से दिया संदेश, कोई भी जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती…  
वह लोगों के सुख-दुख में सदैव आम जनता की तरह खड़ी रहती हैं. सांसद क्षेत्र में हर तबके के लोगों के लिये आसानी से उपलब्ध रहती हैं. यहीं वजह है कि उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है. सांसद से मिलने वालों में हंसराज अग्रवाल, बसंत गुप्ता, संतोष प्रसाद, राकेश ठाकुर, मनोज सुलतानिया, सेठी गुप्ता, गिरी बाबू, कुटु सहनी, विक्की सिंह, सतीश पासवान, राजीव गुप्ता, शंभु हाजरा, राजेश गुप्ता आदि थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही