Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : केबल टीवी नेटवर्क कमिटी एक जून से हो जाएगी भंग

Kiriburu (Shailesh Singh) : केबल टीवी नेटवर्क कमिटी किरीबुरु की विशेष बैठक जेनरल ऑफिस किरीबुरु के प्रांगण में जेजीओएम के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे एवं किरीबुरु के उप महाप्रबंधक (पीएंडए) अमित कुमार विश्वास के नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में आगामी एक जून से कमिटी को भंग कर मेसर्स कम्यूनिकेशन को स्वंय अपने उपभोक्ता से घर-घर जाकर पैसा लेने का फैसला लिया गया. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-deadly-dj-5-people-including-two-jawans-died-in-three-incidents/">बिहार

: जानलेवा डीजे, तीन घटनाओं में दो जवान समेत 5 लोगों की गयी जान

सेलकर्मियों के वेतन से प्रबंधन काटता था पैसा

इस संबंध में कमिटी के सदस्य सुनील कुमार पासवान ने बताया की पहले सेल प्रबंधन अपने सेलकर्मियों को केबल टीवी नेटवर्क के लिये 100 रुपया सब्सिडी देती थी. वेज-रिवीजन के बाद यह सब्सिडी देना बंद कर दी है. किरीबुरु में मेसर्स कम्यूनिकेशन नामक कम्पनी केबल टीबी नेटवर्क की सुविधा सेलकर्मियों व अन्य को प्रदान कर रही थी. इस सुविधा को लेने वाले सेलकर्मियों के वेतन से सेल प्रबंधन पैसा काटकर उक्त केबल नेटवर्क कमिटी को देती थी. जिसके बाद कमिटी मेसर्स कम्यूनिकेशन को पैसा भुगतान करती थी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-uncontrolled-trailer-hit-407-vehicle-standing-on-the-road/">चांडिल

: अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर खड़े 407 वाहन को मारा धक्का

कमिटी के उपर अब कोई जिम्मेदारी नहीं 

सुनील कुमार पासवान ने कहा कि अभी मेसर्स कम्यूनिकेशन का बकाया पैसा केबल कमिटी के पास 2,22,300 रुपया है. यह पैसा मई माह के अंत तक मेसर्स कम्यूनिकेशन को कमिटी द्वारा भुगतान कर इस कमिटी को स्थायी तौर पर भंग करने का फैसला लिया गया है. उसके बाद सेलकर्मियों के वेतन से केबल टीवी नेटवर्क सुविधा हेतु कोई पैसा नहीं काटा जायेगा. मेसर्स कम्यूनिकेशन अब स्वंय केबल टीवी नेटवर्क का कनेक्शन लेने वाले अपने उपभोक्ता से घर-घर जाकर पैसा लेने का कार्य करेगी. कमिटी के उपर अब कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. इस बैठक में नवीन कुमार सोनकुशरे, अमित विश्वास, छोटू सिंह, सुनील पासवान, आर सी प्रधान, अभिमन्यू महंता शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-injured-after-being-hit-by-a-tractor-one-died/">चक्रधरपुर

: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल, एक की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही