Search

 
 
 

किरीबुरू : 16 जून को एकलव्य आर्चरी अकादमी में लगेगा कैम्प, 16 तीरंदाजों का होगा चयन

 
kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी में नये बैच के युवा खिलाड़ियों के लिये चयन ट्रायल कैम्प 16 जून को आयोजित होगी. यह जानकारी किरीबुरु के वरिष्ठ प्रबंधक पीएंडए/सीएसआर रमेश कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया की चयन ट्रायल कैम्प के माध्यम से एकलव्य अकादमी के लिए 16 नये तीरंदाजों का चयन किया जायेगा. इसमें से नौ युवतियां व सात युवक का चयन होगा. 16 चयनित खिलाड़ियों में 12 खिलाड़ी स्थानीय व आसपास के शामिल किये जायेंगे, जबकि चार खिलाड़ी झारखंड या अन्य दूसरे राज्यों से होंगे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-excellent-performance-of-students-of-gurukul-inter-college/">हजारीबाग

: गुरुकुल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समेत 3 खबरें

चयनित तीरंदाजों को निःशुल्क सुविधाएं कराई जायेगी उपलब्ध 

चयन ट्रायल कैम्प में शामिल होने वाले बच्चों की उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, मैट्रिक प्रमाण पत्र, पास्पोर्ट आकार की तस्वीरें ताथ लेकर आनी होगी. चयन प्रक्रिया किरीबुरु स्थित एकलव्य आर्चरी अकादमी मैदान में 16 मई की सुबह नौ बजे से प्रारम्भ होगी. चयनित बच्चों को अकादमी में रहने, भोजन, शिक्षा, चिकित्सा आदि अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी. क्षेत्र के युवा तिरंदाज इस मौके का लाभ उठाकर अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत आर्चरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन स्वंय के साथ-साथ देश का नाम रौशन कर सकते हैं. खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षक से प्रशिक्षण दिलाया जायेगा एवं अच्छे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-use-of-single-use-plastic-and-thermocol-is-not-stopping-in-kolhan/">आदित्यपुर

: कोल्हान में नहीं थम रहा सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल का उपयोग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही