Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु के सेलकर्मियों, ठेका श्रमिकों, पंचायत प्रतिनिधि और कुछ शहरवासियों ने मंगलवार की शाम मृत ठेका मजदूर जीवन सोय की याद में उनकी तस्वीर के साथ कैंडल मार्च निकाला. यह कैंडल मार्च प्रोक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय चौक से मेघाहातुबुरु खदान गेट के समीप चौक तक गया. चौक पर सभी ने जीवन सोया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखा. जीवन सोय अमर रहे का नारा लगाते हुए सभी ने उन्हें शहीद बताया. बता दें कि मृत ठेका मजदूर मार्शल पूर्ति को मुआवजा दिलाने के लिए मेघाहातुबुरु प्रबंधन के खिलाफ जनरल ऑफिस के पास आंदोलन करने के दौरान मजदूर जीवन सोय (40 वर्ष) चक्कर खाकर आंदोलन स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गए थे. जीवन सोय को अन्य मजदूरों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. [caption id="attachment_612474" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/18rc_m_217_18042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> फोटो लेकर कैंडल मार्च निकालते लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-showroom-of-solar-powered-equipment-opened-increased-curiosity-among-people/">आदित्यपुर
: सौर ऊर्जा संचालित उपकरणों का शो रूम खुला, लोगों में बढ़ी जिज्ञासा

Leave a Comment