Search

 
 
 

Kiriburu : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : कोलकाता की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में गुवा स्थित विवेक नगर, कच्छी धौड़ा की महिलाओं ने मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान महिलाओं ने घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब फांसी देने, महिलाओं व बेटियों का शोषण व अत्याचार की घटना पर पूरी तरह से अंकुश लगाने, पूरे क्षेत्र में महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण तैयार करने आदि की मांग की. कैंडल मार्च में दीपा रॉय चौधरी, सोनाली चौबे, सुजाता दास, गोपा रॉय चौधरी, गीता दास, रेखा प्रसाद, रंजना प्रसाद, अनीशा रॉय चौधरी, सोनाली कांजीलाल, सुमी गुहा, पूजा घोष, रूमा घोष, रोशन कुमारी, ज्योति गिरि आदि मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-one-person-murdered-by-hitting-him-on-the-head-with-a-sharp-weapon-in-paidampur-village/">Chakradharpur

: पैदमपुर गांव में धारदार हथियार से सिर पर वारकर एक व्यक्ति की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही