Search

 
 
 

किरीबुरू : बाइक सवार दम्पत्ति को धक्का मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मोटरसाइकिल सवार को पीछे से धक्का मार गंभीर रूप से घायल करने वाला कार चालक विजय नाग को पुलिस ने सोमवार को चाईबासा कोर्ट भेजा.किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि विजय नाग को सोमवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया. सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी सोमवार कोकराई गई है. क्योंकि गंभीर रूप से घायल सेल अधिकारी, उनकी पत्नी व दो छोटे बच्चे घटना के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला चले गये थे. जिस कारण वह शिकायत दर्ज नहीं करा पाये थे. घटना के दौरान हीं विजय नाग का कार घटनास्थल से बरामद कर लिया गया था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-nitir-turtung-discussed-on-empowering-the-children-of-the-society/">चाईबासा

: कोल्हान नितिर तुरतुंग ने समाज के बच्चों को सशक्त करने पर की चर्चा
उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे सुनील कुमार अपनी पत्नी सुमन व दो बच्चों को मोटरसाइकिल से घूमा रहे थे. तभी सॉपिंग सेंटर के पास एक कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया था. इस घटना में सभी घायल हो गए थे. सुमन के शरीर पर कार का चक्का चढ़ गया था. इससे उन्हे गंभीर चोटें आयी थी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-66-students-took-part-in-the-examination-of-ol-chiki-script/">किरीबुरू

: ओल चिकी लिपि की परीक्षा में 66 विद्यार्थियों ने लिया भाग
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही