Search

 
 
 

किरीबुरु : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की संस्कृत व हिन्दी की परीक्षा शुरू

 
  • केवी मेघाहातुबुरु एवं पीसीसी किरीबुरु में बना है परीक्षा केंद्र
Kiriburu (Shailesh Singh) : सीबीएसई 10 वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से प्रारम्भ हुआ. केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु परीक्षा केन्द्र में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु, डीएवी गुआ एवं डीएवी चिड़िया स्कूल के 10 वीं के 82 छात्र-छात्रायें संस्कृत 10वीं एवं 12वीं के 38 छात्र-छात्रायें हिन्दी की परीक्षा दे रहे हैं. जबकि प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु परीक्षा केन्द्र में केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के 12 हवीं के 49 छात्र-छात्रायें हिन्दी की परीक्षा में शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-madan-sharma-won-silver-in-national-master-athletics-championship/">किरीबुरु

: नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मदन शर्मा ने जीता रजत
दोनों स्कूल के सेंटर में सीआईएसएफ की तैनाती कर तथा पूरे परीक्षा केन्द्र को सीसीटीवी कैमरा से लैश कर कदाचार मुक्त व शान्तिपूर्ण परीक्षा आयोजित किया जा रहा है. केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के प्राचार्य डा. आशीष कुमार ने बताया की हमारे स्कूल में 10वीं व 12वीं में संस्कृत की पढा़ई नहीं होती है, इसलिये आज 10 वीं की संस्कृत की परीक्षा में एक भी बच्चे पीसीएस स्कूल स्थित सेंटर पर परीक्षा देने नहीं गये हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही