Search

 
 
 

Kiriburu : पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का 44वीं पुण्यतिथि मनाई

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गुवा के सिंगिंग स्टार ग्रुप ने बुधवार की रात हिंदी सिने जगत के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 44वीं पुण्यतिथि मनायी. गायक कलाकार हरजीवन कश्यप ने मो. रफी से जुड़ी अनछुए पहलुओं को दर्शकों के सामने रखा. वहीं मोहम्मद रफी द्वारा गाये गीतों को स्थानीय कलाकारों ने गाकर श्रद्धांजलि दी. इनमें हरजीवन कश्यप ने दिल का सुना साज, नफरत की दुनिया को छोड़ कर आदि गीत गाये. अनुप नाग ने है दुनिया उसी की गीत से समा बांधा, बड़ी दूर से आए हैं गीत को अरुण वर्मा ने बखूबी गाया. संतोष बेहरा ने आया रे खिलौने वाला गीत प्रस्तुत किया. अन्य कई कलाकार कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े रहे, जिनमें बृन्दावन गोप, तूफान घोष, देवकी कुमारी, नूतन सुंडी, पिंकी केशरी, विक्की आदि ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-kiriburu-tourist-destination-will-be-developed-as-eco-tourism/">Kiriburu

: किरीबुरु पर्यटन स्थल इको टूरिज्म के रूप में होगा विकसित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही