Search

 
 
 

किरीबुरू : कलैता गांव में सेल अस्पताल प्रबंधन ने लगाया चिकित्सा शिविर, 250 मरीजों का हुआ इलाज

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल प्रबंधन द्वारा सारंडा के कलैता गांव में 28 जनवरी को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह चिकित्सा शिविर सेल अस्पताल के सीएमओ डॉ. एम कुमार के निर्देशन एवं डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एमएस दास, डॉ. प्रदीप कुमार चट्टोपाध्याय, डॉ. बीके सिंह द्वारा अस्पताल के सहयोगी कर्मियों के सहयोग से आयोजित किया गया. सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष कुमार पंडा ने सुदूरवर्ती गांव के मरीजों को कैंप तक लाने में सहयोग किया. [caption id="attachment_538733" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kiriburu-Medical-Camp-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चिकित्सकों की टीम.[/caption] इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-there-is-toilet-in-the-bus-stand-but-no-water-the-villagers-are-forced-to-defecate-in-the-open/">डुमरिया

: बस स्टैंड में शौचालय है, मगर पानी नहीं, खुले में शौच करने को बाध्य हैं ग्रामीण

कुष्ठ व टीबी के मरीजों की पहचान कर उनका समुचित इलाज करना मुख्य लक्ष्य

डॉ. मनोज कुमार ने बताया की यह शिविर मुख्य रूप से सारंडा में कुष्ठ एवं टीबी मरीजों की पहचान कर उनका बेहतर इलाज के लिये किया गया था. इस शिविर में अलग-अलग गांवों से आए विभिन्न रोगों से ग्रसित लगभग 250 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया तथा आवश्यकता अनुसार सभी को दवा भी दिया गया. उन्होंने कहा कि आज के शिविर में टीबी से ग्रसित दो मरीज पाये गये हैं. इनका उचित इलाज प्रारम्भ किया जा रहा है. हमारा व सरकार का मुख्य लक्ष्य है कुष्ठ व टीबी के मरीज को शून्य तक पहुंचाना. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही