Search

 
 
 

किरीबुरू : वन विभाग कार्यालय के बगल से सेल प्रबंधन ने कचड़ा हटवाया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : लगातार न्यूज के खबर का व्यापक असर हुआ. सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरुप सिन्हा के कडे़ निर्देश के बाद सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के सिविल विभाग ने वन विभाग कार्यालय के बगल से कचड़ा हटा लिया. उल्लेखनीय है कि लगातार न्यूज ने शनिवार को यह खबर प्रकाशित की थी. कचड़े के बदबू से लोग परेशान थे. इसी सड़क मार्ग से प्रतिदिन सुबह-शाम सैकड़ों लोग वॉकिंग करने बड़ाजामदा रोड की तरफ आते-जाते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-consumers-upset-due-to-time-out-problem-in-mobile-phones/">किरीबुरू

: मोबाइल फोन में टाइम आउट की समस्या से उपभोक्ता परेशान

सभी दुर्गंध से परेशान रहते थे

इसके अलावे बाहरी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. सभी दुर्गंध से परेशान रहते थे.  सारंडा डीएफओ ने इसे गंभीरता से लेकर इस समस्या का समाधान सेल प्रबंधन से करवाया. इसे लेकर लोगों ने डीएफओ अभिरुप सिन्हा व वन विभाग की टीम के प्रति आभार जताया. डीएफओ ने आम जनता से अपील किया की कचड़े को यहां-वहां व जंगल क्षेत्रों में नहीं फेंके. स्वच्छता की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की है. जब शहर, गांव व जंगल स्वच्छ रहेगा तो हम सभी स्वच्छ वातावरण में सांस लेंगे एवं बीमारियों से दूर रहेंगे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crowds-of-devotees-gathered-in-mahadevsal-and-various-pagodas-on-the-last-monday/">मनोहरपुर

: अंतिम सोमवारी पर महादेवसाल व विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही