Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेल प्रबंधन ने महिला सेलकर्मियों को किया सम्मानित

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल किरीबुरु प्रबंधन के तत्वावधान में एचआरडी सभागार हिल्टॉप में सोमवार को 112 वें अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोध में सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनिया भर की महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर वो अधिकार दिलाना है, जिनकी वो हकदार हैं. इंटरनेशनल विमेंस डे महिलाओं को समाज में सम्मान और सशक्त बनाने का एक जरिया है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के लिए अबकी बार एक खास थीम तैयार की गयी है, जिसका उद्देश्य लिंग समानता और सभी महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाना है. हालांकि, हमें यह भी स्वीकार करना चाहिए कि अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है. महिलाओं को कई रूपों में भेदभाव, हिंसा और असमानता का सामना करना पड़ता है. हमें यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करना चाहिए कि महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और अधिकार मिलें, और उनकी आवाज सुनी जाए और उनका मूल्य बढ़ाया जाए. [caption id="attachment_573633" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sel-karmi-sammanit-22-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> महिलाओं को संबोधित करते सीजीएम.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-protest-against-helicopter-landing-at-tata-college-ground/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
किरीबुरु के वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा ने कहा कि अधिशासी महिला समिति एवं किरीबुरु प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में एक से आठ मार्च तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है. 6 मार्च को सेल की महिलाओं के लिये स्वागत समारोह आयोजित कर महिलाओं को उपहार दिया गया. आठ मार्च को होली है तो कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगी. 10 मार्च से ऑफिसर्स क्लब किरीबुरु में महिलाओं के बीच विभिन्न खेल व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. 16 मार्च को भव्य समापन समारोह आयोजित कर विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-youth-commits-suicide-by-hanging/">चंदवा

: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

ये थे उपस्थित

[caption id="attachment_573636" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sel-karmi-sammanit-2.jpg"

alt="" width="600" height="280" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.[/caption] दौरान झारखण्ड खान समूह के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक एस आर स्वांय, महाप्रबंधक डी बी जैकर, महाप्रबंधक सुकरा हो, उप महाप्रबंधक ए के विश्वास, उप महाप्रबंधक ए बनवारी, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, सुमित कुमार, डा0 नंदी जेराई, डा0 स्वप्ना घोष चक्रवर्ती, सुजाता सतपती, अनीमा, कुमारी अनीता, सविता मिश्रा, लक्ष्मी कुमारी, नीलम सिंह, कदाम्बिनी राउत, पल्लवी कुमारी, सुनैना कुमारी आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-when-the-married-girl-did-not-go-along-the-young-man-hit-her-with-a-blade/">चाकुलिया

: शादीशुदा युवती साथ नहीं गई तो युवक ने उसके गले पर ब्लेड मारा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही