Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : युवाओं को सेल प्रबंधन दे रहा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh)सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खादान प्रबंधन द्वारा सीजीएम कमलेश राय के निर्देशानुसार तथा जेजीओएम के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे की देखरेख में सीएसआर योजना के तहत स्थानीय बेरोजगार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण देना प्रारम्भ किया. इसके तहत सॉफ्ट स्कील डेवलपमेंट प्रोग्राम की जानकारी खादान से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के 17 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को दी जा रही है. प्रशिक्षण देने का कार्य हिल्टॉप स्थित आरटीसी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रारम्भ किया गया. यह प्रशिक्षण छः जनवरी तक सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सेल के कम्प्यूटर विशेषज्ञ अधिकारी सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, बी बासा, सी के विश्वाल द्वारा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-man-can-attain-salvation-by-worshiping-lord-shiva-vrijanandan-shastri/">जमशेदपुर

: भगवान शिव की पूजा से मानव मोक्ष को पा सकता है : वृजनंदन शास्त्री
इस दौरान शिक्षित बेरोजगारों को कम्प्यूटर से जुड़ी सभी जानकारी व कार्यालयों से जुड़ी बेसिक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस प्रशिक्षण के समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी तमाम युवक-युवती को दिया जायेगा जो उनके नौकरी व रोजगार के दौरान उपयोगी साबित होंगे. इस वर्ष का यह पहला बैच प्रारम्भ हुआ है. इससे पहले भी युवाओं के कई बैच को प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया था और भविष्य में भी दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-drivers-blocked-the-road-passengers-alighting-at-ranchi-road-railway-station-got-stranded/">रामगढ़

: हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों का चक्का जाम, रांची रोड रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्री फंसे
सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर की बेसिक शिक्षा सभी छात्र-छात्राओं के लिये अत्यन्त जरुरी है. कम्प्यूटर शिक्षा के बिना किसी भी संस्थान में रोजगार प्राप्त कर पाना कठिन होता है. सारंडा जैसे क्षेत्र में कम्प्यूटर शिक्षा की बेहतर व्यवस्था नहीं है. अनेक गरीब बच्चे भी पैसे व सुविधाओं के अभाव में यह शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं. हमें अपने क्षेत्र के बच्चों को यह तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि भविष्य में उन्हें रोजगार के क्षेत्र में लाभ दिला सके. जिन बेरोजगार छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा दिया जा रहा है उसमें गोपी लागुरी, सृष्टि कुमारी, हर्शिखा लागुरी, आकांक्षा मिश्रा, खुशी बारीक, मुस्कान लागुरी, अश्रिता मुंडू, अनीता बंकिरा, मिनाक्षी सिंह, प्रितम कुमारी, कृपा कुमारी पान, जय प्रकाश सिंकु, अन्नी ग्रेसी बिरुवा, पुष्पा बिरुवा, श्याम सुंदर बिरुवा, सेल्वेस्टर लागुरी, निवेदिता महतो शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही