Search

 
 
 

Kiriburu : सेल अधिकारी की चोरी गयी स्कूटी बरामद

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  किरीबुरु थाना पुलिस ने थाना प्रभारी मुनाजीर हसन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अन्तर्गत सारंडा के सैडल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर चोरी की स्कूटी को बरामद करने में सफलता पाई है. यह स्कूटी दो माह पूर्व सेल, मेघाहातुबुरु के सहायक महाप्रबंधक (विद्युत) आरआर स्वांय के आवास से रात में चोरी हुई थी. इस संबंध में किरीबुरु थाना में सेल अधिकारी ने वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. किरीबुरु पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि है. इससे पहले भी टाटीबा गांव निवासी एक युवक का अपहरण कर लुटेरे पैसा व बाइक लूट कर फरार हो गये थे. उस कांड में भी किरीबुरु पुलिस ने लूट की बाइक बरामद कर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें :  जमीन">https://lagatar.in/hc-rejects-bail-plea-of-afsar-ali-accused-of-buying-and-selling-army-land/">जमीन

घोटाले के आरोपी अफसर अली की जमानत याचिका HC से खारिज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही