Search

 
 
 

किरीबुरू : बीएसएल क्रिकेट टीम के लिए चुने गए सेलकर्मी धीरेन्द्र कुमार

 
[caption id="attachment_538673" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kiriburu-SAil.jpg"

alt="" width="600" height="674" /> सेलकर्मी धीरेन्द्र कुमार.[/caption] Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल द्वारा आयोजित होने वाली अंतर इस्पात क्रिकेट प्रतियोगिता - 2022-23 के लिए किरीबुरू खदान के सेलकर्मी सह प्रतिभावान खिलाड़ी धीरेन्द्र कुमार का चयन बोकारो इस्पात संयंत्र टीम के लिए किया गया. उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 8 फरवरी तक बोकारो में किया जाएगा. इस संबंध में बोकारो इस्पात संयंत्र के वरीय प्रबंधक सुभाष रजक ने सेल की झारखंड ग्रुप ऑफ माइन्स के महाप्रबंधक (सीएसआर) नवीन कुमार सोनकुशरे को पत्र लिख 29 जनवरी से 9 फरवरी तक धीरेन्द्र कुमार को इस प्रतियोगिता हेतु यात्रा समेत तमाम जरूरी व्यवस्था आदि उपलब्ध कराने को कहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-cultural-program-and-quiz-competition-organized-in-indira-nagar-turitola/">मनोहरपुर

: इंदिरा नगर, तुरीटोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

धीरेन्द्र कुमार के अच्छे प्रदर्शन से टीम बनी थी विजेता

उन्होंने कहा कि बीते माह दिल्ली में आयोजित सेल स्वर्ण जयंती चैम्पियनशिप-2022 में सेल के तरफ से हिस्सा लेने के लिए बोकारो इस्पात संयंत्र से झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के धीरेन्द्र कुमार का चयन किया गया था. धीरेन्द्र कुमार के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर सेल की टीम विजेता रही थी. बोकारो इस्पात संयंत्र के टीम के अच्छे प्रर्दशन के लिए धीरेन्द्र कुमार का चयन बोकारो टीम के संभावित खिलाड़ी में किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही