Search

 
 
 

Kiriburu : बोलेरो के धक्के से सेलकर्मी की पत्नी गंभीर, अपोलो रेफर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल किरीबुरु के कर्मचारी अश्वनी माझी की पत्नी को बोलेरो ने धक्का मार दिया. इस धक्के से वह गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल महिला को तत्काल सेल अस्पताल किरीबुरु में इलाज हेतु ले जाया गया. वहां से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुये अविलम्ब अपोलो अस्पताल, भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि बोलेरो के धक्के से महिला की कमर की हड्डी टूट गई है. यह घटना 29 जून की अहले सुबह मुर्गापाड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि जिस बोलेरो वाहन ने महिला को धक्का मारा है वह मुर्गापाड़ा निवासी बिनोद राम की है. वह बोलेरो सेल के अधीन भाडे़ पर चलती है. घायल महिला को लेकर उनके पति सेलकर्मी माझी भुवनेश्वर निकले हैं, जिस कारण अभी तक थाना में शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-gaurav-rai-becomes-jamshedpur-district-president-of-azad-adhikar-sena/">Jamshedpur

: आजाद अधिकार सेना के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बने गौरव राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही