Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : 7 माह का बकाया ट्यूशन फीस मिलेगा सेलकर्मियों को, सर्कुलर जारी

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने सेलकर्मियों के वेतन से काटे गये 7 माह का ट्यूशन फीस को उन्हें वापस देने का फैसला लेते हुये 14 फरवरी को एक सर्कुलर जारी किया. सेल प्रबंधन के इस फैसले से सेलकर्मियों में भारी हर्ष देखा जा रहा है. भारतीय मजदूर संघ से संबंध भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पंडा एंव मेघाहातुबुरु श्रमिक संघ के महामंत्री जगन्नाथ चातर ने बताया कि इस लड़ाई को मेघाहतुबुरू श्रमिक संघ ने लड़ी थी. आज हमारी जीत हुई है. इससे सेल की सभी खदानों के सेलकर्मियों को फायदा हुआ है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-term-of-finance-officer-of-kolhan-university-dr-pk-pani-will-end-this-month/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी का कार्यकाल इस माह होगा खत्म

 इस विषय को गंभीरता से प्रबंधन के सामने में रखा गया

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2021 का दिन सेल का कोई भी सेलकर्मी भूल नहीं सकता है. क्योंकि उसी दिन से सेल की खदानों के सेलकर्मियों को मिलने वाली कई सुविधाओ को बिना किसी कारण के कटौती कर दी गई थी. जबकि 1 नवंबर 2021 से  वेतन संशोधन समझौता लागू किया गया, और दुख की बात है कि इस विषय में सभी मजदूर संगठन खामोश रहे. कई श्रम संगठनों से इस विषय पर बात किया पर कोई भी संगठन मजदूर हित में इस लड़ाई में आगे नहीं आये. मेघाहतुबुरू श्रमिक संघ ने इन विषय को गंभीरता से प्रबंधन के सामने में रखा. इसे भी पढ़ें :BIG">https://lagatar.in/income-tax-raid-in-delhi-office-of-bbc-phones-of-all-staff-seized/">BIG

NEWS : BBC की दिल्ली ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, सभी के फोन जब्त, घर जाने को कहा

बच्चों को पढ़ाने के लिए 300 रुपये फी मिलता था

खदान के सेलकर्मियों को उनके बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के एवज में प्रत्येक माह ट्यूशन फीस 300 रुपये मिलता था. पर 1 अप्रैल 2021 से बिना किसी कारण इसे बंद कर दिया गया था. हम जब इस सवाल को उठाएं तो कहां गया, इसे पर्क में शामिल कर दिया गया. जबकि 1 नवंबर 2021 से वेतन संशोधन समझौता लागू किया गया. एसी स्थिति में 1 अप्रैल से 1 नवम्बर 2021 तक का ट्यूशन फी को गायब कर दिया गया. इसी 7 माह के ट्यूशन फीस के लिए संगठन ने लड़ाई लड़ी थी और आज जीत हुई. सेलकर्मियों को प्रबंधन के पास तब के ट्यूशन फीस का बील जमा करना होगा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-blood-donation-cum-health-camp-will-be-organized-on-march-23-in-rolladih/">चक्रधरपुर

: रोलाडीह में 23 मार्च को रक्तदान सह स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही