Search

 
 
 

Kiriburu : सप्लाई पानी में तैलीय पदार्थ होने से सेलकर्मी परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु प्रबंधन द्वारा पिछले कई दिनों से सेलकर्मियों के आवासों में भारी रसायन व तेल युक्त पेयजल की सप्लाई निरंतर होने से सेलकर्मियों व आम जनता में संशय की स्थिति है. इस पानी को पीने से गैस की समस्या उत्पन्न हो रही है. सप्लाई पानी को किसी बर्तन या पात्र में रखने पर पानी के ऊपर एक तैलीय परत जम जा रही है. यह पानी स्वास्थ्य के लिये काफी नुकसानदेय माना जा रहा है. यह तैलीय पदार्थ पानी का उपयोग से हाथ में भी चिपक जाता है. विभागीय सूत्रों के अनुसार बारिश के मौसम में कारो नदी का पानी पूरी तरह से लाल हो चुका है. इस पानी को फिल्टर प्लांट में लाकर साफ करने पर भी पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है. इस कारण पानी को साफ करने हेतु एलम नामक रसायन का मात्रा अधिक डालना पड़ रहा है. इसी कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. नदी का पानी साफ होने से यह समस्या दूर हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-meghahataburu-labor-union-planted-saplings-on-environment-day/">Kiriburu

: मेघाहाताबुरु श्रमिक संघ ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही