Search

 
 
 

किरीबुरू : सड़क सुरक्षा को लेकर सीजीएम ने सेलकर्मियों को दिलाई शपथ

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु लौह अयस्क खदान में जिला खनन कार्यालय, चाईबासा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ 26 दिसम्बर को हुआ था. 2 जनवरी को समापन किया गया.  इस मौके पर किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय के नेतृत्व में सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि किसी की भी जिंदगी अनमोल होती है. ड्राइविंग या वाहन का उपयोग करते समय प्रत्येक व्यक्ति को निर्देश और नियमों का पालन करना चाहिए. इन दिनों युवाओं में बाइक का क्रेज बढ़ रहा है. इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए. हेलमेट पहनना और गति सीमा पर अंकुश रखना चाहिए. कार का उपयोग करते समय हमें सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और गति सीमा का पालन करना चाहिए. दौड़ कर या जल्दबाजी में सड़क पार ना करें. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-theft-of-computer-fan-printer-and-inverter-from-the-companys-closed-office/">बोकारो

: कंपनी के बंद कार्यालय से कंप्यूटर, पंखा, प्रिंटर व इनवर्टर की चोरी

सीआईएसएफ ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था

[caption id="attachment_515586" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kiriburu-sapath-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किरीबुरु खदान क्षेत्र में वाहनों की जांच करते सीआईएसएफ के जवान.[/caption] बता दे की सीआईएसएफ जवानों ने खदान क्षेत्र में  27, 29 और 31 दिसम्बर 2022 को वाहन चेकिंग अभियान चलाया था. इस अभियान में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था. खदान के एचआरडी सेंटर में सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास एंव सुरक्षा अधिकारी एसयू मेद्दा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया गया था. इस दौरान सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक एसएस शाह, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक एसएस सिद्दार, उप महाप्रबंधक एके विश्वास, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, सुरक्षा अधिकारी एसयू मेद्दा, वरिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार, सुरेश पान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-coke-plant-employees-house-stolen-family-members-are-in-puri/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कोक प्लांट के कर्मचारी के घर चोरी, पुरी में हैं परिवार के लोग
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही