Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों को सीजीएम ने किया पुरस्कृत

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू खदान के सीजीएम कमलेश राय ने 15 अप्रैल को अपने कार्यालय प्रांगण में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर अपने खदान के 5 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस दौरान सेल, बीएसएल की झारखंड खान समूह के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि सेल प्रबंधन द्वारा बीते दिनों स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया था. [caption id="attachment_609342" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Prize-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खिलाड़ी इशान कठोते, पी के पंडा को नकद पुरस्कार देते सीजीएम.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-personnel-beat-up-youth-near-sonari-bridge-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: सोनारी पुल के पास पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा, एसएसपी से शिकायत

बोकारो में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे ये खिलाड़ी

उक्त प्रतियोगिता में किरीबुरू खदान के पांच खिलाड़ी बोकारो स्टील प्लांट की टीम से खेले थे एवं बीएसएल की टीम विभिन्न खेलों में विजेता एवं उप विजेता बनी थी. विजेता खिलाड़ियों को बीते दिनों बीएसएल प्रबंधन द्वारा बोकारो में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया था. लेकिन किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु के खिलाड़ियों को अंतिम समय में सूचना मिलने की वजह से यहां के खिलाड़ी पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे. बाद में बीएसएल प्रबंधन ने पुरस्कार को किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु प्रबंधन के पास भेज दिया. जिसे शनिवार को सीजीएम ने खिलाड़ियों को प्रदान की. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-coronas-entry-again-three-positives-found/">गिरिडीह

: फिर हुई कोरोना की एंट्री, मिले तीन पॉजिटिव

खान समूह के 9 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लिया था हिस्सा

शनिवार को किरीबुरू के जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उसमें इशान सिंह कठोते एवं रोशन कुमार (फुटबॉल के विजेता), धीरेन्द्र कुमार (क्रिकेट के विजेता), मदन शर्मा एवं पीके पंडा (वॉलीबॉल के उप विजेता) शामिल थे. इन खिलाड़ियों के अलावे मेघाहातुबुरु प्रबंधन भी अपने खदान के खिलाड़ी जगदीप महाराणा, अजय कुमार नाग, प्रवीण केरकेट्टा और प्रफुल्ल मंडल को सम्मानित करेगी. झारखंड खान समूह के कुल 9 खिलाड़ी बीएसएल टीम का प्रतिनिधित्व कर विभिन्न खेलों में विजेता व उप विजेता रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही