Search

 
 
 

किरीबुरू : 15 अगस्त को पीसीएस मैदान में सीजीएम ने किया ध्वजारोहण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : 15 अगस्त को पीसीएस मैदान स्टेडियम में किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण, सेल भारत की महानवरत्न संस्थान है. किरीबुरू खदान ने सेल के इस पुनीत कार्य में सदैव तत्परता के साथ बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किरीबुरू खदान ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-reached-neemdih-police-station-on-independence-day-took-stock/">चांडिल

: स्वतंत्रता दिवस पर एसपी पहुंचे नीमडीह थाना, लिया जायजा

 किरीबुरु खदान को फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ - सीजीएम

उन्होंने कहा कि नवम्बर-2022 में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था, जिसमें किरीबुरु लौह अयस्क खदान को विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार प्राप्त हुए. भारतीय खान ब्यूरो द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रतिष्ठित फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ है जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है. इस वर्ष किरीबुरु अस्पताल के नवीनीकरण की भी योजना है जिसका कार्य प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि किरीबुरु टाउनशिप की सड़कों की मरम्मत, कर्मचारी आवास, चिल्ड्रेन पार्क आदि बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है. नोवामुंडी से किरीबुरू तक 33 केवी लाईन को सुधारा गया हैं ताकि किरीबुरू के नगरवासियों को सुचारू रूप से बिजली प्राप्त हो सके. सारंडा के युवाओं को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास आदि का कार्य कराया जा रहा है. इस दौरान सीआईएसएफ व स्कूली बच्चों ने पैरेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रभावित किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-social-worker-neha-made-lewd-remarks-on-dc-of-west-singhbhum-exclusive-said-antisocial-act/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम के डीसी पर सामाजिक कार्यकर्ता नेहा ने की अभद्र टिप्पणी, अनन्य बोले- असामाजिक हरकत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही