Search

 
 
 

किरीबुरू : 2.25 करोड़ की लागत से बने पानी टैंकर का सीजीएम ने किया उद्घाटन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नये वर्ष में सेल की मेघाहातुबुरु खदान को सारी सुविधाओं से लैश नया पानी टैंकर मिला. बीईएमएल कंपनी की नयी पानी टैंकर का विधिवत उद्घाटन 2 जनवरी को मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम ने किया. उन्होंने बताया कि यह पानी टैंकर खदान में उड़ने वाले धूलकण को पूरी तरह से नियंत्रित कर पर्यावरण, मानव और वन्यप्राणियों को प्रदुषण से बचाने में सबसे अधिक कारगर साबित होगा. इसके नियमित इस्तेमाल से लोगों को धूलकण से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-animesh-won-in-group-a-and-aaradhya-in-group-b-of-the-drawing-competition/">जमशेदपुर

: ड्राइंग प्रतियोगिता के ग्रुप ए में अनिमेष व ग्रुप बी में आराध्या ने मारी बाजी

इसका इस्तेमाल मल्टीपर्पस कार्य में होगा

सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि यह दूसरा फ्लीट (वाटर टैंकर) मेघाहातुबुरु खदान को मिला है. इस वाटर टैंकर की क्षमता 28 हजार लिटर एवं कीमत 2.25 करोड़ रुपये है. यह डीजीएमएस सर्कुलर-2020 से जुड़ी तमाम सुरक्षा मानकों से लैश, एएफडीएसएस फायर सेफ्टी युक्त, फैटिंग मोनेटरिंग सिस्टम अर्थात चालक को नींद आते हीं अलार्म बजने लगेगा, आग बुझाने में भी इसका बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा. इसका इस्तेमाल मल्टीपर्पस कार्य में होगा. इसे भी पढ़ें :टीवी">https://lagatar.in/this-tv-actress-will-make-a-splash-in-2023-too-some-bollywood-some-going-to-debut-in-marathi-cinema/">टीवी

की ये एक्ट्रेस 2023 में भी मचाएंगी धूम, कोई बॉलीवुड, तो कोई मराठी सिनेमा में करने जा रहा डेब्यू

ये थे उपस्थित

[caption id="attachment_515497" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/udghatan-2.jpg"

alt="" width="600" height="335" /> ग्रुप फोटो में सभी.[/caption] इस दौरान महाप्रबंधक मनीष राय, राजीव बर्मन, योगेश प्रसाद राम, डी बी जयकर, सीएमओ डॉ. एम कुमार, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, बी कटारिया, सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार, राम बाबू डोराडला, एन के विश्वास, कुवंर वीरेन्द्र बहादुर, वरिष्ठ प्रबंधक, आलोक वर्मा, डॉ. मनोज कुमार, अनिल मरांडी, दिलीप कुमार, अभिजीत कुमार के अलावे सभी मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि, दर्जनों अधिकारी व सेलकर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-challenged-to-rein-in-organized-criminal-gangs/">झारखंड

पुलिस पर संगठित आपराधिक गिरोह के ऊपर लगाम लगाने की चुनौती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही