Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मेघाहातुबुरु के सीजीएम ने 14 छात्र-छात्राओं को दिया कम्प्यूटर शिक्षा का प्रमाण पत्र

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन द्वारा सीएसआर योजना के तहत आयोजित सॉफ्टस्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्रोग्राम का 22 अक्टूबर को समापन किया गया. समापन समारोह में मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम ने कम्प्यूटर की तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया. साथ ही कम्प्यूटर से संबंधित किताबें भी उन्हें भेंट की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर की शिक्षा बच्चों को भविष्य में रोजगार व अन्य क्षेत्र में काफी लाभ देगा. [caption id="attachment_452779" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/meghahatuburu-cgm.jpg"

alt="" width="600" height="332" /> ग्रुप फोटो में अधिकारी व प्रतिभागी.[/caption] इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-hundreds-of-villagers-reached-your-governments-camp-at-your-door-took-advantage-of-the-schemes/">नोवामुंडी

: आपकी सरकार आपके द्वार के ​​शिविर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, योजनाओं का लिया लाभ

14 शिक्षित युवक-युवतियों को दिया गया प्रशिक्षण

विदित हो कि आरटीसी सभागार में 16 से 22 अक्टूबर तक सॉफ्टस्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. इसमें खदान के परिधि गांवों के 14 शिक्षित युवक-युवतियों को माइक्रोसॉफ्ट, वर्ड व एक्सेल के बेसिक्स पर प्रशिक्षण दिया गया. समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक वाईपी राम, महाप्रबंधक वीके सुमन, महाप्रबंधक मनीष राय, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सीएसआर अधिकारी राम बाबू डोराडला आदि ने भी प्रतिभागियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और सॉफ्ट स्किल्स में और सुधार के लिए उन्हें बधाई दी. इसे भी पढ़े : सरकारी">https://lagatar.in/government-doctors-called-off-ayushman-strike-got-assurance-from-the-government/">सरकारी

डॉक्‍टरों ने वापस लिया आयुष्मान हड़ताल, सरकार से मिला आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही