Search

 
 
 

किरीबुरु : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के समय-सारणी में हुआ बदलाव

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों के स्कूलों का समय में परिवर्तन संबंधित जारी आदेश के बाद केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु स्कूल प्रबंधन ने स्कूल का समय में बदलाव किया है. केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के प्राचार्य डा0 आशीष कुमार ने बताया की 22 अप्रैल से हमारा स्कूल में छात्र-छात्राओं का रिपोर्टिंग समय सुबह 6.50 बजे रखा गया है. कक्षाएं सुबह 7 बजे से शुरू होंगी.  इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cpi-maoists-pasted-posters-between-panchpahia-domloi/">चाईबासा

: पंचपाहिया-डोमलोई के बीच भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया
वर्ग 1 से 8 के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 11:30 बजे समाप्त हो जाएगा. स्कूल बस के बच्चों को 11:40 बजे छोड़ा जाएगा. कक्षा 9-12 के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल 11:50 बजे समाप्त हो जाएगा. उसके बाद सभी बच्चों को छोड़ा जाएगा. इस दौरान एसेम्बली व खेल क्लास को बंद रखने का फैसला अगले आदेश तक किया गया है. उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे बच्चों को समय पर छोड़ें और ले जाएं तथा गर्मी से बचने के लिए उन्हें पानी की बोतलें उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/p-chidambaram-said-if-government-is-formed-at-the-centre-caa-will-be-cancelled-democracy-is-being-hijacked/">बोले

पी चिदंबरम, केंद्र में सरकार बनी, तो सीएए रद्द कर देंगे…लोकतंत्र को हाईजैक किया जा रहा है…
दूसरी तरफ उन्होंने बताया की 22 अप्रैल को दोपहर 11.30 बजे से वर्ग एक के बच्चों का नामांकन से संबंधित मामले को लेकर ऑनलाइन लॉटरी की जायेगी. नामांकन हेतु जिन बच्चों का आवेदन विद्यालय को दिया गया है उनके अभिभावक इस दौरान उपस्थित होकर इसमें भाग ले सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही