Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड के गितिकेंदु गांव के पिंगुवा साई टोला में चापाकल खराब होने से सैकड़ों परिवार पेयजल संकट से परेशान हैं. इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को लगभग 2 किलोमीटर दूर चुआं से पानी लेना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चापाकल पिछले कुछ दिनों से खराब है. इसे ठीक करने की शिकायत करने के बावजूद ठीक नहीं किया गया. चापाकल के पास बना प्लेटफार्म भी टूट चुका है. इससे पानी भरते समय बर्तन रखने में भी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-one-infected-died-in-east-singhbhum-17-infected-patients-recovered-in-24-hours/">कोरोना
अपडेट: पूर्वी सिंहभूम में एक संक्रमित की मौत, 24 घंटे में 17 मरीज हुए स्वस्थ पूरे क्षेत्र में गर्मी चरम पर है. ऐसे में ग्रामीण पुरुष व महिलाएं धूप से बचने के लिए घर में रहें या फिर पैदल पानी लाने कड़ी धूप में दो किलोमीटर दूर चुआं पर जायें. पानी लाने में उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है. इस संबंध में झामुमो के नोवामुंडी प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने कहा कि उक्त टोला में काफी तादाद में लोग रहते हैं. उनकी यह समस्या अत्यंत गंभीर है. पीएचईडी विभाग इसे अत्यंत आवश्यक व गंभीर समझते हुये इस चापाकल को न सिर्फ जल्द ठीक करवाये, बल्कि इस टोला में दो अतिरिक्त चापाकल भी लगवाये. [wpse_comments_template]
किरीबुरु : गितिकेंदु गांव के पिगुंवा साई टोला में चापाकल खराब, ग्रामीण परेशानी

Leave a Comment