Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : छोटानागरा की मुखिया ने विभिन्न मांगों को लेकर सांसद गीता कोड़ा को सौंपा मांगपत्र

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : विभिन्न समस्या को लेकर छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम के नेतृत्व में सारंडा के ग्रामीणों ने पाताहातु गांव स्थित सांसद गीता कोड़ा एंव पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से शुक्रवार को मुलाकात की. मुखिया ने सारंडा के छोटानागरा, गंगदा एंव दिघा पंचायत के विभिन्न गांवों की समस्याओं का समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा. इस दौरान सारंडा के विभिन्न गांवों के मुंडा व ग्रामीण मौजूद थे. सौंपे गये मांग पत्र में सारंडा के मरीजों के लिये छोटानागरा अस्पताल में नियमित चिकित्सक एंव एम्बुलेंस की सुविधा कराना, तितलीघाट-बहदा सड़क एंव इसमें आने वाली पुलिया का निर्माण, उसरुईया एंव हतनाबुरु गांव के समीप टूटा पुल का निर्माण शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-leader-vishal-gop-arrested-in-case-of-misappropriation-of-crores-of-rupees/">चाईबासा

: करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में झामुमो नेता विशाल गोप गिरफ्तार

जल्द समाधान का मिला आश्वासन 

इसके साथ ही जोजोगुटू से काशिया-पेचा गांव तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क एंव पुलिया का निर्माण, छोटानागरा स्थित जर्जर आवासीय स्कूल भवन, प्लस-टू उच्च विद्यालय भवन की चहारदिवारी का निर्माण, तमाम स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की कमी को दूर करना, जोजोगुटू, बहदा, राजाबेड़ा, जामकुंडिया, बाईहातु, दुबिल, सोनापी, तितलीघाट में मानकी-मुंडा भवन, सरना बाउन्ड्री एंव विभिन्न टोला में पीसीसी सड़क आदि विकास योजनाओं को डीएमएफटी फंड से पूर्ण कराने की मांग रखी है. सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-team-behind-koda-gang-in-bank-of-india-robbery/">जमशेदपुर:

बैंक ऑफ इंडिया डकैतीकांड में पुलिस टीम को कोड़ा गैंग के पीछे लगाया

मौके पर यह रहे मौजूद

इस दौरान मुखिया मुन्नी देवगम, छोटानागरा के मुंडा बिनोद बारीक, जोजोगुटू के मुंडा कानुराम देवगम, बहदा मुंडा रोया सिद्धू, मान सिंह चाम्पिया, राजेश सांडिल, बागे चाम्पिया, प्रदीप सिद्धू, गणेश सिद्धू, गोनो चाम्पिया, सुनील हंसदा, मनबोध हुरद आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही