Search

 
 
 

किरीबुरू : छोटानागरा पुलिस ने नक्सली के घर पर चिपकाया कोर्ट का इश्तेहार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पांच लाख का इनामी कुख्यात नक्सली कांडे होनहागा के घर पर पुलिस ने न्यायालय में हाजिर होने का इश्तेहार चिपकाया है. कुख्यात नक्सली कांडे होनहागा उर्फ गोविन्द नागदुआर उर्फ दिरीसुम पिता स्व. बागुन नागदुआर उर्फ सरगिया होनहागा के अलावे कांडे का बेटा सोनाराम उर्फ सुदेश होनहागा उर्फ चिंता तथा पत्नी अमिता उर्फ नमीता होनहागा उर्फ सावनी नागदुआर के खिलाफ छोटानागरा थाना पुलिस ने एसआई अनिकेत कुमार के नेतृत्व में थोलकोबाद के दुमंगदिरी टोला स्थित उसके घर और चौक-चौराहे पर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान थोलकोबाद के मुंडा गंगाराम होनहागा एवं नक्सली कांडे के परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. कुख्यात नक्सली कांडे और उसका बेटा तथा पत्नी विभिन्न कांडों में 17 सीएलए एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के नामजद फरार आरोपी हैं. [caption id="attachment_574414" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ishtehar-chipkate-2-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> चौराहे पर मुंडा के साथ पोस्टर चिपकाते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-holikotsav-was-celebrated-with-pomp-in-vishwa-kalyan-ashram/">मनोहरपुर

: विश्व कल्याण आश्रम में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाई गई
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही