Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा व आसपास के क्षेत्रों में फैल रही है चिकन पॉक्स

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा व आसपास के क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ हीं चेचक (चिकन पॉक्स) बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं. सारंडा के विभिन्न गांवों व शहरी क्षेत्र के दर्जनों लोग चेचक जैसी बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं. इस बीमारी से सबसे ज्यादा शिकार छोटे-छोटे बच्चे हो रहे हैं. चेचक से मुक्ति हेतु लोग चिकित्सकों के सलाह पर जरूरी दवाइयों के साथ-साथ घरेलू पौराणिक उपचार का सहारा भी ले रहे हैं. इस बीमारी से ग्रसित मरीज को सादे भोजन के साथ-साथ अधिक पानी का सेवन, पानी युक्त फल आदि दिये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-forest-department-gave-25-thousand-rupees-to-the-dependent-of-the-deceased-due-to-elephant-attack/">बहरागोड़ा

: हाथी के हमले से मृत के आश्रित को वन विभाग ने दिए 25 हजार रुपए

नीम की पानी से नहलाने से मरीज को मिलता है आराम

नीम के पत्तों को उबाल उसे ठंडा कर, उस पानी से नहलाने के अलावे मरीज के बिस्तर व घर में भी नीम पत्ता रखा जा रहा है जिससे मरीज को आराम मिलता है. चेचक के मरीज को बुखार आने पर पारासेटामोल लेने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं. मरीज को विशेष रूप से आराम करने एवं चेचक के दाने के साथ छेड़-छाड़ नहीं करने की भी सलाह चिकित्सक दे रहे है. मरीज इस बीमारी को हल्के में नहीं लें तथा अंध विश्वास का अधिक सहारा न लेकर चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही