Search

किरीबुरु : चिड़िया व सारंडा की खदानें झारखंड सरकार की नाकामियों से बंद है : विष्णु देव

  • बेरोजगारी व पलायन बढ़ा
  • झारखंड की जमीन लूटी इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं
  • झारखण्ड के खूंटी में मेरा ननिहाल है
Kiriburu (Shailesh Singh) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय ने सिंहभूम संसदीय सीट से एनडीए प्रत्यासी सांसद गीता कोडा़ के पक्ष में मनोहरपुर प्रखंड के मणीपुर, हाथी चौक मैदान में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने बिरसा मुंडा की जय के एवं पूर्व सांसद स्व0 लक्ष्मण गिलुवा को नमन कर अपनी भाषण प्रारम्भ किया. उन्होंने कहा कि झारखण्ड हमारा ननिहाल है. मेरी माँ खुंटी की है. मेरे मामा आदि भी भाजपा में हैं. छत्तीसगढ़ व झारखण्ड जुडु़वा प्रदेश है. दोनो प्रदेश का जन्म एक साथ हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब का बेटा हैं जिन्हें एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है. गरीब ही गरीब का सुखदुख को समझ सकता है. 140 करोड़ भारतवासी उनके परिवार हैं जिनके हित के बारे में वह सोंचते हैं. आज पाकिस्तान की गीदड़ भभकी खत्म हो गई है. सिर्फ कांग्रेस शांति वार्ता करती थी. दो ही बार का स्ट्राईक से पाकिस्तान की हेकड़ी खत्म हो गई. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/notice-from-hc-to-former-cm-stay-on-notice-issued-in-sc-st-case-against-ed-officials-continues/">पूर्व

CM को HC से नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ SC-ST केस में जारी नोटिस पर रोक बरकरार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-CM-Vishnu-Dev-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रधानमंत्री हर दिन 18 घंटा काम करते हैं. गरीबों के लिये पक्का का मकान, शौचालय, गैस सिलेंडर, बैंक खाता खोलने, उनके खाता में सीधे पैसा भेजने, आयुष्मान कार्ड, घर घर बिजली-पानी देने, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, धारा 307 हटाने का काम उन्होंने किया. पिछले दस वर्ष में हमारा देश पांचवे स्थान पर आ गया है. उसे तीसरे स्थान पर ले जाने हेतु गीता कोडा़ को यहां से भारी मतो से जिताये. कांग्रेस व झामुमो को सबक सिखायें क्योंकि यह दोनों लूटेरों की सरकार है. सभी जगह की जनता इन्हें नाकार रही है. छत्तीसगढ़ व झारखण्ड खनिज व वन संपदाओं का धनी प्रदेश है लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास मामले में काफी आगे निकल गई और झारखण्ड पहले से भी खराब स्थिति में पहुंच गया. यह सिर्फ राजनीतिक अस्थिरता की वजह से हुआ है. भाजपा गांव, गरीब, किसान सबों का विकास करने वाली पार्टी है. मोदी जी ने कहा कि इस देश में संविधान व आरक्षण को कोई खतरा नहीं है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-up-take-it-in-writing-narendra-modi-will-not-become-prime-minister-again/">यूपी

में बोले राहुल गांधी, यह लिखित में ले लें, नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-CM-Vishnu-Dev-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन लूट में जेल में बंद हैं. सेल की चिडि़या खदान को बंद रखा गया है जिससे यहाँ भारी बेरोजगारी व पलायन हो रहा है. झामुमो सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट वैंक बनाकर उनका शोषण कर रही हो. प्रधानमंत्री ने आदिम जनजाति कल्याण मंत्रालय बनाया सिर्फ आदिवासियों का विकास हेतु. आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया. हम एक आदिवासी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया. 50 एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने आदिवासियों का विकास हेतु किया. आप डबल इंजन का सरकार बनाकर विकास की गती को तेज करें. उन्होंने गीता कोडा़ को एक नम्बर पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की. इसे भी पढ़ें : मणिशंकर">https://lagatar.in/mani-shankar-aiyar-said-india-should-respect-pakistan-it-has-nuclear-bomb-bjp-said-congresss-love-for-pakistan-is-not-ending/">मणिशंकर

अय्यर ने कहा, पाकिस्तान की इज्जत करे भारत, उसके पास परमाणु बम…भाजपा ने कहा, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम खत्म ही नहीं हो रहा…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-CM-Vishnu-Dev-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गीता कोड़ा आपका बेहतर आवाज सांसद में बनेगी. आप गीता कोडा़ को जीताकर भेजेंगे तो यहाँ से बेरोजगारी व पलायन खत्म होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का विकास सांसद गीता कोडा़ ने कहा कि झारखण्ड का जल, जंगल, जमीन को बचाने व सवांरने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है. इंडिया गठबंधन वाले तो लूट ले रहे हैं. हर दिन अखबारों की सुर्खियां इंडिया के नेताओं, मंत्री बन रहे हैं. करोड़ों रूपये जो जनता का पैसा था उसे लूटकर जमा किये हुये हैं, वह पडा़ रहा है. यहाँ की खेत पानी के अभाव में प्यासी है. लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है. सारंडा की खदानों को बंद कर रखा है जिससे बेरोजगारी व पलायन बढी़ है. मोदी से दस साल का हिसाब मांग रहे हैं लेकिन अपना पिछले चार साल का कार्यकाल का हिसाब नहीं दे रहे हैं. इनका हिसाब ईडी करोड़ों रुपये बरामद कर ले रही है और जनता के सामने सच्चाई सामने ला रही है. आप 13 मई को एक नम्बर कमल फूल पर मोहर लगि 400 पार का लक्ष्य को पुरा करें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-india-candidate-visits-ichagarh-constituency-seeks-support/">चांडिल

: ईचागढ़ विस क्षेत्र के दौरे पर पहुंची इंडिया प्रत्याशी, मांगा समर्थन
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि गीता कोडा़ शिक्षित व अनुभवी हैं. इन्हें जीताकर आप सभी क्षेत्र का विकास की धूरी बने. मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों व पिछडो़ के हीत में ऐतिहासिक कार्य किया है. उनकी कार्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिखाई दे रही है. इस दौरान जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, शीवा बोदरा, विश्राम मुंडा, शंकर सिंह मुंडारी, इन्द्रजीत सामड, राजकुमार, संतोष महतो, राजू सांडिल, गोविन्द पाठक, मानकी लागुड़ा देवगम, राजकुमार लोहार, इन्द्रजीत सामड आदि हजारों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp