Search

 
 
 

किरीबुरू : चिड़िया के मुंडा व सामाजिक संगठन देंगे आर्थिक नाकेबंदी को समर्थन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ 29 अगस्त से सारंडा के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है. इस आंदोलन में ग्रामीणों को चौतरफा समर्थन भी मिल रहा है. चिड़िया के मुंडा विजय सिंह लागुरी, सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम नाग समेत अन्य गांवों के मुंडाओं ने भी इसमें अपना समर्थन देने की घोषणा की है. मुंडा विजय सिंह लागुरी व घनश्याम नाग 25 अगस्त को सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम के जामकुंडिया स्थित घर पर मुलाकात कर उक्त आंदोलन में अपना व विभिन्न गांव के ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के तरफ से समर्थन देकर आंदोलन में भारी तादाद में ग्रामीणों के साथ शामिल होने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mnrega-workers-met-minister-joba-majhi-submitted-demand-letter/">चक्रधरपुर

: मनरेगाकर्मियों ने मंत्री जोबा माझी से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

आर पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में ग्रामीण

विजय सिंह लागुरी ने बताया कि सेल की चिड़िया खदान प्रबंधन भी अपने खदान से प्रभावित गांवों के शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे रही है. ऐसी स्थिति से यहां के बेरोजगार युवक-युवती दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. इसलिए अब सेल प्रबंधन की इस गलत नीति के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. इस दौरान मानकी लागुड़ा देवगम, छोटानागरा मुंडा विनोद बारीक, मुंडा विजय सिंह लागुरी, घनश्याम नाग, बामिया माझी, राजेश सांडिल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही