Kiriburu (Shailesh Singh) : एसएचजी की महिला समूह की महिलाओं ने चर्च हाटिंग, किरीबुरु में बाल विवाह को रोक नाबालिग युवती को उसके परिजनों को सौंपा दिया. 18 वर्षीय युवक को भी परिजनों को सौंप दिया गया. युवक की उम्र 18 वर्ष तथा युवती की उम्र 14 वर्ष है. इन युवक-युवतियों को शादी संबंधित कानूनी प्रावधानों व पोक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई. बताया गया कि इससे दोनों के परिजन व शादी मेंजो भी शामिल होंगे वे कानूनी दायरे में आयेंगे. बाल विवाह से युवक व युवती को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होंगी. दुर्गापूजा के बाद युवती का नामांकन कस्तूरबा विद्यालय और युवक को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास होगा. इस दौरान कई महिलायें मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-elephant-rajnis-15th-birthday-celebrated-pomp/">Jamshedpur
: धूमधाम से मना हथिनी रजनी का 15वां जन्म दिन [wpse_comments_template]
Kiriburu : महिलाओं के प्रयास से बाल विवाह रोका गया
Leave a Comment