Search

 
 
 

किरीबुरु : नुक्कड़ नाटक कर बच्चों ने स्टील की खपत बढ़ाने का दिया संदेश

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन के तत्वावधान में अमृत महोत्सव पखवाड़ा के तहत 10 जुलाई को किरीबुरु के अम्बेडकर चौक पर मुख्य महाप्रबंधक कमलेश राय के नेतृत्व में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा सेल प्रबंधन को भी आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मद्देनजर अपने खदान क्षेत्रों में आइकोनिक वीक के तहत चार जुलाई से नौ जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा गया है. इसी के तहत अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-muslim-community-offer-bakrid-prayers-in-mosque/">किरीबुरु

: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की

सेल व देश प्रगति की पथ पर अग्रसर हो सके

[caption id="attachment_353712" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sel3.jpg"

alt="" width="600" height="310" /> मुख्य महाप्रबंधक बच्चों को उपहार देते.[/caption] नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश देने का कार्य किया की स्टील हम सभी के लिये काफी अहम है. यह हमारी अनेक जरूरतों को पूरा करता है. ऐसी स्थिति में शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग स्टील की खपत बढ़ाएं  ताकि स्वंय के साथ सेल व देश प्रगति की पथ पर अग्रसर हो सके. इस दौरान महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश कुमार सिन्हा, उदय भान सिंह राठौर, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, सुमित कुमार, कुंदन कुमार, विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे. [caption id="attachment_353713" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sel2.jpg"

alt="" width="600" height="345" /> सेल के अधिकारी और बच्चे[/caption]   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही