Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : केवी मेघाहातुबुरू के बच्चों ने छुट्टी बाद जमकर खेली होली

Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरू के बच्चों ने गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जमकर होली खेली. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा व होली के मद्देनजर विद्यालय में चार दिन का अवकाश था. गुरुवार को स्कूल खुलने के बाद बच्चों ने वार्षिक परीक्षा दी और परीक्षा खत्म होते ही सारे बच्चों ने स्कूल गेट के बाहर जमकर होली खेली. सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाये. इस खूबसूरत नजारे को देख बच्चों के अभिभावक भी चकित रह गए. वहीं, कुछ लोग मुस्कुराते भी नजर आये. कई अभिभावकों को भी बच्चों ने गुलाल लगाया. रंगों से बचने के लिए कुछ छात्र-छात्राओं ने भागने की भी कोशिश की परंतु उन्हें भी बच्चों की टोली ने रंग दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-body-of-mohd-saqib-injured-in-a-road-accident-recovered-from-telco-khadangjhar/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में घायल मो साकिब का शव टेल्को खड़ंगाझार से बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही