Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सविता मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
  • शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
Kiriburu (Shailesh Singh) : सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर किरीबुरु पूजा पंडाल प्रांगण में 15 फरवरी की रात सविता मेमोरियल स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुखिया पार्वती किडो़ एवं विद्यालय के संस्थापक आलोक मुखर्जी द्वारा किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के विभिन्न स्कूलों के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोमेंटो व सौल देकर सम्मानित किया. सम्मानित किये गये शिक्षक-शिक्षिकाओं में जे पी राणा, संजय झा, आलोक मुखर्जी, अनुपमा सिंह, बसंत षाड़ंगी, भाष्कर सिंह, गणेश कुमार, अजय पाण्डेय, सिद्धेश्वर साहा शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Savita-School-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-demands-construction-of-four-main-roads-from-cm/">डुमरिया

: विधायक ने चार मुख्य सड़क निर्माण की सीएम से की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Savita-School-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुखिया पार्वती किड़ो ने कहा कि स्कूल व शिक्षक-शिक्षिकायें हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माता हैं. यहां कर बच्चे अनुशासन, संस्कार के साथ-साथ तमाम प्रकार के ज्ञान प्राप्त करते हैं. हम शिक्षकों के आभारी हों जिनके मार्गदर्शन में छोटे-छोटे बच्चे काफी कम उम्र में तमाम प्रकार की गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी योग्यता को सामने ला रहे हैं. बच्चों में दैविय शक्ति होती है जो बहुत जल्द सारी चीजों को सीख जाते हैं. इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ. उन्होंने बच्चों को भी पुरस्कृत किया. इस दौरान काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक व महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही