Search

 
 
 

Kiriburu : ओडिसी नृत्य के जरिये बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : महेश्वर डांस अकादमी द्वारा 31 अगस्त की रात सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में धरोहर, अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता थीम पर आधारित वार्षिक उत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि स्टेला सेलबम, विशिष्ट अतिथि पुष्पा सुमन, सुषमा योगेश राम, सुनीता थापा, सीमा परीडा, डीसी परीडा, सबिता दयानन्द, महेश्वर मल्लिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उक्त अकादमी के बच्चों ने अपनी मनमोहक, आकर्षक ओडिसी नृत्य कला को प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-speaks-program-launched-aim-is-to-increase-communication-skills-in-children/">रांची

स्पीक्स कार्यक्रम की शुरुआत, बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ाना उद्देश्य
[caption id="attachment_942960" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/09/Kiriburu-Odisi-Nritya-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान मंचासिन अतिथि.[/caption] स्टेला सेलबम ने कहा कि नृत्य कला के धनी महेश्वर मल्लिक ने अपनी अकादमी के माध्यम से शहर के मासूम बच्चों को नृत्य कला में महारथ हासिल करा अभी से ही उनमें अच्छा हुनर देने का कार्य कर रहे हैं. शिक्षा के अलावे बच्चों में विभिन्न प्रकार की प्रतिभायें भी होना जरुरी है. नृत्य कला के माध्यम से भी बच्चे अपना भविष्य को बेहतर कर राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं. यहां के बच्चे उर्जावान हैं तथा उनके परिजन भी बच्चों को उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में पूरा साथ दे रहे हैं. इस दौरान काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक, महिलाएं व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही