Search

 
 
 

किरीबुरू : नव प्राथमिक विद्यालय मोसोसाई में बाल मेला आयोजित

 
Kiriburu ((Shailesh Singh) : बाल श्रम मुक्त क्षेत्र विषय पर आधारित बाल मेला का आयोजन 15 मार्च को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मधुसूदन सिंकू की अध्यक्षता में बड़ानन्दा पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय मोसोसाई में सामाजिक संगठन एस्पायर द्वारा किया गया. बाल मेला में कक्षा एक से पांच के छात्रों और उनके माता-पिता तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. बच्चों ने जहां चित्रकला, रंगोली व मिट्टी के खिलौने बनाकर और उसमें रंग भर कर अपने अभिभावकों के बीच प्रदर्शनी के लिए रखा, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर गेम खेल कर उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया. जूनियर ग्रुप म्युजिकल चेयर में कक्षा 3 की छात्रा गीता कोड़ा विजेता बनी. उसी प्रकार कक्षा 1-2  ब्युटी सिंकू अव्वल हुई. [caption id="attachment_580667" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Kiriburu-Mososai-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हस्तकला में प्रतिभा दिखाते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alumni-meet-organized-at-co-operative-college-former-students-remember-old-days/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट आयोजित, पूर्व छात्रों ने याद किए पुराने दिन

अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें

बाल मेला को संबोधित करते हुए महिला समिति के अध्यक्ष गुरवारी सिंकू ने कहा कि बच्चों में अनेक गुण छुपी रहती है. उन्हें बाहर लाने और विकसित करने के लिए अवसर देना है. शिक्षा जीवन में अनमोल है. अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़े. बच्चे शिक्षा से निरंतर जुड़े रहेंगे तो कभी बाल-विवाह और बाल श्रम के चक्कर में नहीं फसेंगे. बाल मेला का संचालन अध्यक्ष मधुसूदन सिंकूएस्पायर कार्यकर्ता लक्ष्मी कुमारी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक शिक्षक जमील सिंकू ने की. इस अवसर पर गुरवारी सिंकू, बिशाल गोप, सुनैना सिंकू, संजना लागुरी, कोदमी बोबोंगा, एलएल स्वयं सेवक जयंती सिंकू, लक्ष्मी कोड़ा, मोटका सिंकू, विश्वनाथ सिंकू सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही