Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सारंडा के भनगांव में बाल मेला का आयोजन

Kiriburu (Shailesh Singh)गैर सरकारी संगठन एस्पायर एवं सारंडा जंगल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भनगांव प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आम बागान में बाल मेला का आयोजन किया गया. इस बाल मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति ध्यान केंद्रित व शिक्षा के प्रति मन परिवर्तित करना था. बाल मेला के दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों को अंधविश्वास, डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, अशिक्षा, नशापान आदि के खिलाफ जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से कहा गया कि वे प्रतिदिन विकट परिस्थिति के बावजूद बच्चों को पढ़ने हेतु स्कूल भेजें, स्कूल से आने के बाद भी शाम में घर पर उन्हें नियमित पढ़ने की आदत डालें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Saranda-Bhangaon-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-childrens-fair-organized-in-primary-school-kolbhanga/">मनोहरपुर

: प्राथमिक विद्यालय कोलभंगा में बाल मेला आयोजित
इसके बाद बच्चों के बीच साइंस कॉर्नर, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले आर्ट, रंगोली, चित्रांकन, बैलून फोड़, चम्मच रेस, रूमाल रेस, म्यूजिकल चेयर, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, स्टोरी टेलिंग, ड्रामा प्ले आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. बाल मेला में भाग लिए बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को देख उनके अभिभावक काफी खुश हुये. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अजीत पाण्डेय, एस्पायर के सदस्य सुस्ती सुन्दर दास, फ्रांसिस लोम्गा, सुस्मिता हेम्ब्रम के अलावे बसंत नायक आदि 150 की संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही