Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : चिल्ड्रेन पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल किरीबुरु प्रबंधन के सिविल विभाग द्वारा किरीबुरु टाउनशिप का चिल्ड्रेन पार्क का सौन्दर्यिकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. पहले चरण में पार्क के चारों तरफ एवं बीच में वाकिंग फूट-पाथ का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है. पार्क में काफी संख्या में बडे़-बडे़ साल पेड़ों के बीच से लोग वॉकिंग का बेहतर आनंद लेते हुये शारीरिक रूप से फीट रहेंगे. पार्क के बीच में गोलाकार स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है. इससे यहां की खूबसूरती बढे़गी. इस संबंध में महाप्रबंधक डीबी जयकर ने बताया की पार्क को धीरे-धीरे बेहतर पार्क में परिवर्तित किया जायेगा. पहले चरण में यह कार्य प्रारम्भ हुआ है. बाद में बच्चों के लिये झूले आदि भी लगाने की योजना है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-famous-guitarist-raja-dies-during-treatment/">किरीबुरू

: प्रसिद्ध गिटार वादक राजा की इलाज के दौरान मौत

सारे झूले चोर चोरी कर ले गए

उल्लेखनीय है कि प्रारम्भ में इस पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले, रंग-बिरंगी लाइटें आदि थी. शहर का यह खूबसूरत पार्क था. लेकिन बाद में देखभाल के अभाव में यह पार्क उजड़ गया, सारे झूले चोर चोरी कर ले गये. लेकिन अब महाप्रबंधक डीबी जयकर से शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं. इस कार्य में उनको सीजीएम कमलेश राय व अन्य विभागीय पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/https-lagatar-in-jamshedpur-district-conference-of-class-iv-government-employees-association-on-july-2/">जमशेदपुर

: चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 2 जुलाई को
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही