Search

 
 
 

किरीबुरु : स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस रहा छोटानागरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम के जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने 18 जुलाई को उपायुक्त अनन्य मित्तल को मांग पत्र देकर सारंडा के छोटानागरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक स्थायी चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा के संसाध उपलब्ध कराने की मांग की है. उपायुक्त को दिये पत्र में उन्होंने कहा  कि मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा स्थित छोटानागरा एवं गंगदा पंचायत के विभिन्न गांवों में मलेरिया व अन्य बिमारी से अबतक आठ लोगों कि मृत्यु हो चुकी है. [caption id="attachment_362328" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/222.jpg"

alt="" width="600" height="651" /> रंजीत यादव.[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-four-youths-came-to-rob-conveyor-belt-from-bottom-mile-arrested-with-revolver/">किरीबुरु

: बॉटम मील से कन्वेयर बेल्ट लूटने आये चार युवक रिवोलवर के साथ गिरफ्तार

अस्पताल में एम्बुलेंस की कोई सुविधा नहीं है

मनोहरपूर सीएचसी के अधीन छोटानागरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा कर्मी, एम्बुलेंस व तमाम संसाधनों  कुछ भी नहीं है. इससे इस पंचायत के मरीज चिकित्सा सुविधा से वंचित हैं. छोटानागरा से मनोहरपुर और सेल की किरीबुरु अस्पताल की दूरी लगभग 25 से 35 किलोमीटर है. आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मनोहरपुर और किरीबुरु अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस आदि वाहन की कोई सुविधा नहीं है. इलाज के अभाव में मरीज की जान जाने का हमेशा खतरा बना रहता है. ऐसी स्थिति में छोटानागरा अस्पताल में चिकित्सक, एम्बुलेंस, पारा मेडिकल स्टाफ आदि की स्थायी रूप से यथाशीघ्र व्यवस्था की जाये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही