Search

किरीबुरु : चुड़ू की हत्या आंध्रप्रदेश या छत्तीसगढ़ के नक्सली ने तो नहीं की!

Kiriburu (Shailesh Singh) : जेटेया थाना अन्तर्गत बुरु राईका गांव निवासी चुडू़ सिरका की हत्या में शामिल नक्सली आंध्रप्रदेश के थे! विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से भाकपा माओवादी नक्सलियों का 30-40 सदस्यीय दस्ता जेटेयाटोंटो थाना के सीमावर्ती कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के राईका, बुरु राईका, लतर कुंद्रीझोर, राजाबासा क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय था. बताया जा रहा है कि इस दस्ते में 18-25 वर्ष के दर्जनों युवा नक्सली शामिल हैं जो शायद आंध्रप्रदेश से आये हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-transferred-five-police-officers/">रांची

SSP ने पांच पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Naxali-Samaroh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इन नक्सलियों को पहले कभी नहीं देखा गया था. जानकारी अनुसार पुलिस व सीआरपीएफ इन नक्सलियों की तलाश हेतु बीते दिनों राईका क्षेत्र के जंगलों में आपरेशन चला रही थी. नक्सलियों के भय से गांव छोड़कर अन्यत्र भाग कर रहने वाला चुडू़ सिरका भी कुछ दिनों से गांव में आकर रह रहा था. इसकी जानकारी नक्सलियों को मिल गई थी. पुलिस जब राईका क्षेत्र के जंगलों से वापस लौटी, उसके बाद 1 फरवरी की अहले सुबह नक्सलियों ने पकड़कर चुडू़ सिरका की हत्या कर दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/tribal-organizations-can-withdraw-jharkhand-bandh/">झारखंड

बंद वापस ले सकते हैं आदिवासी संगठन
इस घटना को अंजाम देने लगभग 30 की संख्या में युवा नक्सली आये थे. इन नक्सलियों को कई ग्रामीणों ने भी देखा है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है. सूत्रों अनुसार नक्सली एक और अपने पुराने साथी जिसे अब वह अपना बडा़ दुश्मन मान चुके हैं कि निरंतर तलाश कर रहे हैं. वह गांव से भागकर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शरण लिया हुआ है. उस पर भी चुडू़ सिरका जैसा हीं गंभीर आरोप है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/tribal-organizations-can-withdraw-jharkhand-bandh/">झारखंड

बंद वापस ले सकते हैं आदिवासी संगठन
उक्त व्यक्ति भी गांव क्षेत्र में स्वयं अपने आपको पुलिस का काफी करीबी बताकर प्रचारित करने व भयादोहन का कार्य करते रह रहा है. जबकि उसे अपनी जान बचाने हेतु किसी सुरक्षित जोन में जाकर नाम व पहचान छुपाकर रहने की जरुरत है. ऐसे हीं हरकत की वजह से बीते दिनों नक्सलियों ने सारंडा के जराईकेला थाना अन्तर्गत समठा गांव निवासी नेल्शन भेंगरा की हत्या कर दिया था. वह भी ग्रामीणों को पुलिस व नक्सलियों का करीबी बताकर डराने व भयादोहन करने का कार्य करता था. लोगों का कहना है कि नक्सलियों से न दोस्ती व न दुश्मनी ठीक है. दोनों परिस्थिति में खतरा शत फीसदी है. इसे भी पढ़ें : राजभवन">https://lagatar.in/eyes-fixed-on-raj-bhavan-ruling-party-mlas-gathered-in-circuit-house/">राजभवन

की ओर टिकी निगाहें, सर्किट हाउस में जमे हैं सत्ता पक्ष के विधायक

किरीबुरु : साइबर अपराधी फेसबुक एकाउंट हैक कर करते हैं गलत काम

  • समाज में लोगों की छवि धूमिल करने का किया जाता है प्रयास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cyber-crime-1.jpg"

alt="cyber-crime (1)" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : साइबर अपराधियों द्वारा समाज के सभ्य व प्रतिष्ठित लोगों का फेसबुक जैसे सोशल मिडिया एकाउंट को हैक कर उसमें लड़कियों की गंदी तस्वीरें डाल तथा उनके नाम पर उनके दोस्तों से पैसे की मांग कर बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं. इससे शहर के कई लोग परेशान हैं. मेघाहातुबुरु निवासी दुकानदार रब्बे आलम, किरीबुरु निवासी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें कुछ खास दोस्तों से पता चला कि उनके फेसबुक एकाउंट के कवर एवं प्रोफाईल फोटो में आपत्तिजनक लड़कियों की अर्द्धनग्न तस्वीर लगाई गई है. इसे भी पढ़ें : अंतरिम">https://lagatar.in/interim-budget-announcement-to-provide-2-crore-houses-and-300-units-of-free-electricity-in-the-next-5-years/">अंतरिम

बजट : अगले 5 साल में 2 करोड़ घर और 300 यूनिट फ्री बिजली देने ऐलान
साथ ही उनके फेसबुक एकाउंट से मैसेज भेजकर पैसा की मांग भी की जा रही है. इसके बाद मामले की जांच करने पर घटना सही पाया गया. उन्होंने बताया कि साईबर अपराधियों की इस हरकतों से उनकी छवि परिवार व समाज में खराब हो रही है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, तथा वह ऐसे साईबर अपराधियों के झांसे में नहीं आयें, बचकर रहें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//