Search

 
 
 

किरीबुरु : चर्च रोड क्षेत्र में सिविल विभाग ने पानी का अवैध कनेक्शन काटा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल, किरीबुरु का सिविल विभाग ने विशेष कार्यवाही करते हुये चर्च रोड क्षेत्र की मुख्य पानी पाईप लाईन से अवैध तरीके से पानी कनेक्शन कर चर्च हाटिंग में लेजाया गया पाईप का कनेक्शन काटा गया. कार्यवाही एस मरांडी के नेतृत्व में नमित मिश्रा, कीनुराम मुंडा, विजय गुप्ता व अन्य द्वारा किया गया. पानी का अवैध कनेक्शन काटे जाने से लोगों में खलबली मची रही. गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या पहलेसे हीं किरीबुरु-मेघाहातुबुरु शहर के झुग्गी-झोपडी़ क्षेत्र में वर्षों से है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/preparations-for-lok-sabha-elections-in-jharkhand-intensified/">झारखंड

में लोस चुनाव की तैयारियां तेज, 11 मुख्य बिंदुओं पर DGP आज करेंगे समीक्षा बैठक
दूसरी तरफ किरीबुरु टाउनशिप स्थित गुरुद्वारा व पार्क लाईन क्षेत्र के सेलकर्मियों के आवासों में पानी की सप्लाई के दौरान पहले पांच मिनट काफी कचडा़ व बदबूदार गंदा पानी आता है. इससे सेलकर्मी परेशान हैं तथा कई बार सिविल विभाग को भि शिकायत की जा चुकी है. लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. मुख्य पानी पाईप लाईन में कचडा़ कहां से प्रवेश कर रहा है उसका पता लगाकर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. सभी लोग लगभग 5 मिनट तक नल से नी बहने देते हैं. जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जा रहा है. पार्क व गुरुद्वारा लाईन के सेल आवासों में सिविल विभाग द्वारा लाखों रूपये खर्च कर लगाया गया पानी टंकी में पानी चढ़ता भी नहीं है. इससे सेलकर्मियों को अब भी समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-tpc-militants-set-fire-to-jcb-and-tractor-engaged-in-road-construction-work/">हजारीबाग

: TPC उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर में की आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही