Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गर्मी व लू के मद्देनजर केवी मेघाहातुबुरु की 1 से 8 तक की कक्षाएं बंद

  • ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी : प्राचार्य डॉ आशीष कुमार
Kiriburu (Shailesh Singh) : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु समेत अन्य स्कूलों ने झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू के कारण तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के लिये जरुरी निर्देश जारी किया है. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-seven-urban-water-supply-setups-including-ranchi-will-be-handed-over-to-urban-bodies/">शुभम

संदेश एक्सक्लूसिव : रांची सहित सात शहरी जलापूर्ति सेटअप शहरी निकायों को होगा हैंडओवर
उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. कक्षा 9 से 12 तक की कक्षा प्रातः 7 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उक्त अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य आउटडोर गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी. सभी अभिभावक ससमय बच्चों को विद्यालय लाने एवं ले जाने हेतु समुचित व्यवस्था करेंगे. इसे भी पढ़ें : सूरत">https://lagatar.in/after-surat-indore-is-the-right-to-vote-being-snatched-away/">सूरत

के बाद इंदौरः क्या छीन रहा वोट का अधिकार!

मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने की व्यवस्था करे चुनाव आयोग

  • सारंडा के सुदूर गांवों के ग्रामीणों ने एक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सामने रखी मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Gramino-Ki-Mang.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : लोकतंत्र के इस महापर्व में सारंडा के सुदूरवर्ती गांवों के तमाम मतदाताओं को अपना बहुमूल्य वोट देकर बेहतर प्रत्याशी व सांसद चुनने का पूरा अधिकार है. हम अपना शत फीसदी वोट तभी डाल पायेंगे जब हम ग्रामीणों को अपने-अपने गांवों से मतदान केन्द्रों तक जाने हेतु चुनाव आयोग वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगी. अगर वाहन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होता है तो काफी संख्या में संसाधन विहीन व वृद्ध मतदाता मतदान करने से वंचित हो जायेंगे, जिससे मतदान फीसदी में भारी गिरावट होगी. इसे भी पढ़ें : सूरत">https://lagatar.in/after-surat-indore-is-the-right-to-vote-being-snatched-away/">सूरत

के बाद इंदौरः क्या छीन रहा वोट का अधिकार !
उक्त बातें सारंडा के कुमडीह, बालिबा, कुदलीबाद, कोलायबुरु, तिरिलपोसी, नयागांव, बिटकिलसोय आदि गांवों के मतदाताओं ने एक कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के सामने रखी. उन्होंने बताया की सारंडा में जब नक्सल समस्या थी तब कुमडीह, तिरिलपोसी, बिटकिलसोय, आदि अनेक बूथों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर कर दिया गया था. लेकिन बाद में पुलिस की बेहतर प्रयास व कार्यवाहियों की बदौलत आज नक्सल समस्या लगभग समाप्त होने के कगार पर है. बदली परिस्थितियों के बावजूद उक्त बूथों को आज भी यथावत रखा गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sdo-took-stock-of-law-and-order/">धनबाद

: एसडीओ ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा
ऐसे में हमारे अलग-अलग गांवों से बूथों की दूरी लगभग 10 से 25 किलोमीटर तक है. सारंडा में आवागमन एवं प्राईवेट वाहनों की सुविधा नहीं है. मतदान के समय भीषण गर्मी के अलावे भारी लू चलने की संभावना है. ऐसी स्थिति में गांवों से बूथों तक पैदल जाना व मतदान कर वापस पैदल आना काफी मुश्किल भरा होगा. इससे लू लगने व जान जाने का भी खतरा बना रहेगा. ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन व चुनाव आयोग ऐसे सुदूरवर्ती गांवों के मतदाताओं को बूथों तक लाने व ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराये. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-rotary-club-is-ensuring-physical-fitness-of-children/">रांचीः

बच्चों के फिजिकल फिटनेस को सुनिश्चित कर रहा रोटरी क्लब

हर लड़ाई में भाजपाई हमेशा गरीबों के साथ रहे : शंभू हाजरा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-BJP-Karykarta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू हाजरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरीबुरु स्थित करुवा बस्ती में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी गीता कोडा़ के लिये वोट देने की अपील किया. शंभू हाजरा ने कहा कि करुवा बस्ती के लोगों का जब बिजली सेल प्रबंधन ने काटा था तब वह एवं भाजपा कार्यकर्ता बस्ती के लोगों के साथ खड़ा रहकर प्रबंधन के साथ लड़ाई लड़े. 24 घंटे के अंदर कटा बिजली कनेक्शन को जोड़वाया गया. सेल प्रबंधन को लीज व फौरेस्ट क्लियरेंस से संबंधित मामले को लेकर झारखण्ड सरकार ने यहां की बस्तियों को हटाने हेतु लगातार दबाव बनाया, प्रबंधन ने भी यहां के दुकानदारों व बस्ती के लोगों को अपना घर रूपी अवैध इन्क्रोचमेंट हटाने हेतु निरंतर नोटिस जारी किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sdo-took-stock-of-law-and-order/">धनबाद

: एसडीओ ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा
इसके खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा़, सांसद गीता कोड़ा व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सेल प्रबंधन से वार्ता व आंदोलन कर इस बडी़ समस्या से हजारों परिवारों व दुकानदारों को उजड़ने से बचाया. हम भाजपाई यहां की गरीब जनता की हर समस्या व दुःखों में साथ खडे़ रहकर एक ताकत बने रहते हैं. लेकिन इस बार गरीब व आम जनता को तय करना है कि वह जाति, धर्म के चक्कर में फंसकर अपना वोट गलत लोगों को देंगे या उनकी मुसीबत में हमेशा साथ देने वाले प्रत्याशी को देंगे. उन्होंने कहा कि कोड़ा दम्पत्ति व भाजपा कार्यकर्ता स्वयं यहां की जनता के बीच रहते आ रहे हैं, जबकि झामुमो सिर्फ चुनाव के समय दिखती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-18-people-including-dhullu-mahato-anupama-bought-nomination-papers/">धनबाद

: ढुल्लू महतो, अनुपमा समेत 18 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र
झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी भी किरीबुरु आती है तो वह सारंडा के कुछ गांवों के लोगों के साथ हीं मिलकर चली जाती है. आगे भी ऐसा हीं होगा. जनता आकलन करे की उनके बीच दोनों प्रत्याशियों में से पिछले पांच वर्षों के दौरान सबसे अधिक आसानी से उपलब्ध कौन रहा है. आज के मतदाता जागरूक वा शिक्षित हैं, वह प्रलोभन व बहकावे में कभी नहीं आ सकते हैं. इस दौरान मधुसुदन तुबीड, अजीत सिंह, संजीव राय, ढेले मुंडा, शिव कुमार गुप्ता, श्याम गुप्ता, अरविन्द लाल, मनोज सिंह, बंटी, धर्मेन्द्र झा, वीरु करुवा, सूरज करुवा, सुनीता सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही