Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल के सफाई ठेका श्रमिकों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले शनिवार को गुवा सेल के जनरल ऑफिस समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विभिन्न नारे लगाए. इनकी मांगो में ठेका श्रमिकों को आवास आवंटन करने, अनस्किल्ड को सेमी स्किल्ड व सेमी स्किल्ड को स्किल्ड की दर्जा देने, सफाई ठेका श्रमिकों को सुरक्षा से संबंधित सामान उपलब्ध कराने, सेल प्रबंधन द्वारा रविवार को अवकाश घोषित करने तथा ठेका श्रमिकों की बढ़ोतरी किये जाने की मांग शामिल थी. इसे भाई पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-transformer-burnt-in-neemdih-villagers-forced-to-live-in-darkness/">डुमरिया
: नीमडीह में ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में रहने को विवश ग्रामीण
: नीमडीह में ट्रांसफार्मर जला, अंधेरे में रहने को विवश ग्रामीण