Search

 
 
 

किरीबुरु : सीजीएम के कडे़ निर्देश के बाद साफ-सफाई का काम शुरू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम के कडे़ निर्देश के बाद गुरुवार की सुबह से ही मीना बाजार क्षेत्र का गार्बेज उठाने व कचरा सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दिया गया है. इसके अलावे लगातार न्यूज की खबर के बाद शॉपिंग सेंटर का सार्वजनिक शौचालय का पानी टंकी सिविल विभाग द्वारा लगाकर पाइप लाइन का कनेक्शन दे दिया गया है. हालांकि इस शौचालय में अभी और भी कार्य बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर इस शौचालय को आम जनता के लिये खोल दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रौशन">https://lagatar.in/names-of-ips-and-dsp-and-mention-of-money-found-in-roshans-diary-ed-got-many-important-evidences/">रौशन

की डायरी में IPS व DSP के नाम और रुपये का जिक्र, ED के हाथ लगे कई अहम सबूत
उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी को सीजीएम आरपी सेलबम अन्य उच्च अधिकारियों के साथ मेघाहातुबुरु टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां की साफ-सफाई व अन्य अव्यवस्था को देख आक्रोशित हुये थे. उन्होंने विभागीय अधिकारी को साफ-सफाई के अलावे मीना बाजार के पुराने दुकानों को हटाने तथा बाजार का सौन्दर्यीकरण का निर्देश दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही