Search

 
 
 

Kiriburu : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : डीएवी पब्लिक स्कूल में 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित की गयी. विद्यालय की प्राचार्य उषा रॉय एवं गुवा के सीजीएम कमल भास्कर के मार्गदर्शन पर हर दिन कक्षा के अनुसार विद्यालय परिसर में फैली हुई गंदगी की साफ-सफाई की गई. स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, सहायक महाप्रबंधक एके तिर्की एवं वरिष्ठ प्रबंधक आलोक यादव ने स्वच्छता के लिए छात्रों को जागरूक किया. प्राचार्य उषा रॉय ने कहा कि स्वच्छता में भगवान बसते हैं. साफ-सफाई से कुछ करने का मन करता है. रचनात्मकता का विकास होता है और पढ़ाई-लिखाई में मन लगता है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-if-you-want-to-achieve-your-goal-then-do-not-shy-away-from-struggle-joba-majhi/">Chaibasa

: लक्ष्य को प्राप्त करना है तो संघर्ष से पीछे नहीं हटें – जोबा माझी
स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह पर विद्यालय से स्टेशन मार्केट तक प्रभात फेरी निकाली गई. कुमार कश्यप द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. प्रभातफेरी में डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे, शिक्षक, इस्को मिडिल स्कूल के बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं, सेल के कई पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें शामिल थे. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पीके आचार्य ने किया. इस कार्यक्रम में बीके साहू, राज वीर सिंह, आशुतोष शास्त्री, पवन कुमार, रंजना प्रसाद आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-sanjay-fc-balliabeda-team-defeated-patharghata-team-by-one-goal/">Baharagoda

: संजय एफ सी बलियाबेढ़ा की टीम ने पाथरघाटा टीम को एक गोल से किया परास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही